Triple Talaq Victims Support Women s Reservation Bill for Political Empowerment आरक्षण विधेयक महिलाओं के अधिकारों का मार्ग और करेगा मजबूत, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

आरक्षण विधेयक महिलाओं के अधिकारों का मार्ग और करेगा मजबूत

Aligarh News - अलीगढ़ की ट्रिपल तलाक विक्टिम रेवूलेशन सोसाइटी ने महिला आरक्षण विधेयक को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सदफ फातिमा ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के अधिकारों को सुदृढ़ करेगा, जबकि महासचिव अफशान बेगम ने इसके सामाजिक विकास में योगदान पर जोर दिया।

Thu, 16 April 2026 11:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
आरक्षण विधेयक महिलाओं के अधिकारों का मार्ग और करेगा मजबूत

अलीगढ़। ट्रिपल तलाक विक्टिम रेवूलेशन सोसाइटी ने गुरूवार को महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं के लिए हित का कदम बताया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सदफ फातिमा ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश में महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा। महासचिव अफशान बेगम ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोलेगा और समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को नई दिशा प्रदान करेगा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया और केंद्र सरकार की इस पहल की सराहना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औरतों को हक देने में और देरी सही नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम - सामेला भगत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नगर निगम का सदन भी मुहर लगाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।