भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम - सामेला भगत
लोहरदगा में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शोभा यात्रा का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। यह अधिनियम महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करता है, जो उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ाएगा। इस कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा महिला मोर्चा लोहरदगा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरूवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो महिलाएं और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। अग्रसेन भवन से शुरू होकर शोभायात्रा अपर बाजार, गुदरी, थाना टोली चौक, एमजी रोड, वीर शिवाजी चौक, बरवा टोली होकर पुन: अग्रसेन भवन पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामेला भगत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी ने कहा कि आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीधे शामिल कर सशक्त बनाना है।
इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत यानी एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा और समावेशी विकास को सुनिश्चित करेगा।सरिता देवी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए एक दूरदर्शी कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन