पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने को उठाने होंगे कदम
Ambedkar-nagar News - नगर में डेढ़ दर्जन से अधिक पानी की टंकियों से लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है। गर्मी में अभी पानी का संकट नहीं है, लेकिन विलंब से पानी पहुंचने से समस्या होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों से जलापूर्ति की जा रही है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने से जलस्तर घट सकता है, जिससे पानी की किल्लत हो सकती है।

नगर में पेयजल के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक पानी की टंकियों के जरिए लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। गर्मी में अभी टंकी से पानी का संकट देखने को नहीं मिल पा रहा है। अकबरपुर नगर पालिका के सभी वार्डों में पानी की आपूर्ति पहले की ही तरह हो रही है। हालांकि कई बार पानी की विलंब से पहुंचने से दिक्कत जरूर होती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में देशी व इंडिया मार्का हैंडपंप के साथ ही जलापूर्ति कराई जा रही है। कहीं कहीं पर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं तो कहीं दूषित पानी दे रहे हैं, जिसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।
देशी हैंडपंपों से ज्यादातर लोगों को पानी मिलता है। अभी गर्मी की शुरुआत है तो ऐसे में पानी की दिक्कत नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे वैसे जलस्तर नीचे जाएगा। जिससे पानी की किल्लत हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन