Mass Bike Rally in Aligarh for Women s Empowerment and Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकली रैली, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकली रैली

Aligarh News - रामलीला मैदान से अटल चौक तक निकली बाइक रैली, अटल चोक से आंबेडकर पार्क तक निकाली गई पदयात्रा

Thu, 16 April 2026 12:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकली रैली

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत अधिनियम के समर्थन में महानगर भाजपा द्वारा अचल ताल रामलीला मैदान से अटल चोक तक विशाल बाइक, स्कूटी रैली का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा के निर्देशन में हुआ। सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान के लिए लोकसभा और राज्यसभा के साथ साथ दिल्ली सरकार में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

रैली मैं सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने नारी का सम्मान देश का स्वाभिमान, सशक्त नारी सशक्त भारत, महिलाओं की हिस्सेदारी राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, नारी शक्ति ने ठाना है नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करवाना है, नारी को मिलेगा अधिकार जैसे नारे लगाए। इनके स्लोगन लेकर चले।हस्ताक्षर अभियान भी चलायारैली के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह रहे। उसके बाद अधिनियम के समर्थन में एक नारी शक्ति पद यात्रा अटल चौक से लेकर आंबेडकर पार्क तक निकाली गई। महानगर उपाध्यक्ष संयोजक गुनीत मित्तल रहे। इस दौरान नारी शक्ति दीवार हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के संयोजक महानगर मंत्री मनोज भारद्वाज रहे। मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर समर्थन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, सरिता माहेश्वरी, एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, महापौर प्रशांत सिंघल, सीमा गौतम, डौली पाराशर, शोभा उपाध्याय, नीतू आशीवाल, अनीता शर्मा, पूनम शर्मा, डॉ. प्रतिमा शर्मा, गौरी आर्य, सोनू जाटव, आकाश गुप्ता, महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा, सुभाष गुप्ता सुभानु, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन सम्मान का उत्सव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।