सपा प्रतिनिधियों पर पथराव के बाद अब खुद गाजीपुर आएंगे अखिलेश, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे। यहां वह निशा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। दरअसल हाल ही में सपा डेलिगेशन भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था लेकिन ग्रामीणों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे। यहां वह निशा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। दरअसल हाल ही में सपा डेलिगेशन भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था लेकिन ग्रामीणों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए थे। वहीं, सपा प्रमुख ने इसे लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला था और कार्रवाई की मांग की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गाजीपुर के कटारिया गांव पहुंचेंगे। दरअसल यहां निशा विश्वकर्मा हत्याकांड और पथराव कांड के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। अखिलेश यादव के दौरे को लेकर आधिकारिक प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है। करीब 1 बजे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे। अखिलेश को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जिसके चलते अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।
सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में विवाद
करीब दो दिन पहले निशा के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पत्थर चलने लगे। जिसमें पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा समेत कई लोगों को चोट लगी। इस घटना में पुलिस के ऊपर भी पथराव हुआ था। जिसमें पुलिस टीम के कई जवान चोटिल हो गए थे। सभी आनन-फानन में घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में ले जाया गया।




साइन इन