Akhilesh Yadav sharp attack on Subrat Pathak statement, says CM will teach him a lesson सुब्रत पाठक के ‘दूरबीन’ वाले बयान पर अखिलेश यादव का कटाक्ष, बोले- सीएम इनकी क्लास लगा देंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुब्रत पाठक के ‘दूरबीन’ वाले बयान पर अखिलेश यादव का कटाक्ष, बोले- सीएम इनकी क्लास लगा देंगे

यूपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के ‘दूरबीन’ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया। जैसे ही यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएगी, वे उनकी क्लास लगा देंगे।

Wed, 17 Dec 2025 11:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सुब्रत पाठक के ‘दूरबीन’ वाले बयान पर अखिलेश यादव का कटाक्ष, बोले- सीएम इनकी क्लास लगा देंगे

एसआईआर पर कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के ‘दूरबीन’ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा-भाजपाई पूर्व सांसद अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के बयानों से उलट बोल रहे हैं। जैसे ही यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएगी, वे उनकी क्लास लगा देंगे।

बीते दिनों एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा था कि एसआईआर समाजवादी पार्टी के ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा। इसके बाद सपा दूरबीन लगाकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कन्नौज की तीन विधानसभा सीटों में करीब तीन लाख वोट कटने का उल्लेख करते हुए कहा था कि एसआईआर से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। इस बयान का वीडियो सामने आने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इसे साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व DGP प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष
ये भी पढ़ें:शिमला से ज्यादा सर्द लखनऊ, दृश्यता शून्य पर पहुंची; जानें इन शहरों का AQI

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश ने उठाया सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे बेहद आपत्तिजनक और लोकतंत्र के खिलाफ करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या बीजेपी के पूर्व सांसद जायज और वैध मतदाताओं के वोट कटवाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस बयान का संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की मांग की। यह भी लिखा कि भाजपा के पूर्व सांसद यह भूल गए हैं कि वे जो कह रहे हैं, वह उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के बयानों से उलट है। जैसे ही यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएगी, वे उनकी क्लास लगा देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।