Former DGP Prashant Kumar appointed as the new chairman of Uttar Pradesh Education Service Selection Commission पूर्व DGP प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष, कार्यकाल 3 साल का, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व DGP प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष, कार्यकाल 3 साल का

यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

Wed, 17 Dec 2025 08:55 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्व DGP प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष, कार्यकाल 3 साल का

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से शिक्षा सेवा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को आयोग के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड के चलते इस जिले में कक्षा 8 तक स्कूल 20 तक बंद, लखनऊ-बाराबंकी में समय बदला
ये भी पढ़ें:DM अंकल प्लीज! हमारी छत से ये तार हटवा दो, बच्चियों की गुहार पर कलेक्टर का ऐक्शन

पवन सिंह बने लोक लेखा समिति के सदस्य

वहीं जनपद सीतापुर से सदस्य विधान परिषद एवं शिक्षण संस्थान के संस्थापक पवन सिंह चौहान को विधानमंडल की लोक लेखा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति राज्य विधानमंडल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण वित्तीय समितियों में शामिल है। यह समिति राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए व्यय, सार्वजनिक धन के उपयोग तथा नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टों की गहन समीक्षा कर वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है। समिति का सदस्य नामित होने पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का आभार जताया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।