योगी सरकार से दुखी होकर PDA का हिस्सा बन गए शंकराचार्य; एटा में अखिलेश यादव का दावा
एटा में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर कोई दुखी है। खुद शंकराचार्य भी दुखी हो गए। इसलिए वह शंकराचार्य भी पीडीए का हिस्सा हो गए। कि गाय देखकर रोना आता है। हर काल से गाय की सेवा होती रही है।

UP News: यूपी के एटा में शुक्रवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर कोई दुखी है। खुद शंकराचार्य भी दुखी हो गए। इसलिए वह शंकराचार्य भी पीडीए का हिस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति अच्छी नहीं है। किसान को खाद नहीं मिल रही। बिजली का संकट पैदा कर दिया है। जनता ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंक दिया।
सिविल लाइन में अमित यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया बात करते हुए कहा कि अब तक चाय महंगी होती जा रही है। डबल इंजन सरकार का महंगाई की वजह से धुआं निकल गया। बंगाल का चुनाव बेइमानी से जीता है। एटा के लोगों को सोचना चाहिए कि एटा में बिजली का कारखाना समाजवादियों ने बनाया है। भाजपा ने इससे बड़ा कोई काम एटा में किया है? शंकराचार्य दुखी हो गए। इसलिए वह पीडीए हो गए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय देखकर रोना आता है। हर काल से गाय की सेवा होती रही है। बीजेपी के घर देख लो। किसी के घर में भी गाय नहीं मिलेगी। हम सभी के घर में गाय मिलेगी। जनता महंगाई से परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इन दोनों के कारण हम 2027 में चुनाव जीतेगें। भगवान श्री राम देख रहे हैं। प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चढ़ रहा है। उसका भी खुलासा हो गया।
सपा सरकार में 24 घंटे रहेगी बिजली
सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर एटा व कासगंज को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। एटा में स्थित बिजली घर से दोनों जनपदों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में सस्ती बिजली मुहैया कराई जाएगी। एटा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, बदायूं से अपने जुड़ाव की बात भी कही। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने लोकसभा में सपा को बड़ी जीत दिलाई। सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने भी नेताजी मुलायम सिंह से अपने रिश्तों को याद किया। नेताजी से ही उन्होंने समाजवादी का पाठ सीखा और पहचान मिली। नेताजी व परिवार के लिए वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
यूपी में भी बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे
इसके अलावा अखिलेश यादव ने भाजपा पर बिहार व पश्चिम बंगाल के चुनावों में बेईमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दावा किया कि यदि ऐसी ही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी हुई तो भविष्य में चुनाव होना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है और लोकसभा की संरचना अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप करना चाहती है।




साइन इन