Akhilesh Yadav said One who talks about division cannot be a Yogi विभाजन की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता, सीएम पर अखिलेश का तंज, बोले- सिर्फ भगवा पहनने से..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विभाजन की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता, सीएम पर अखिलेश का तंज, बोले- सिर्फ भगवा पहनने से...

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा है कि वह दूसरों का दर्ज नहीं समझते हैं। विभाजन की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता। भगवा पहनने से कोई ऐसा नहीं हो जाता है। भाजपा सरकार ने आज प्रदेश में बेरोजगार नौजवानों की फौज खड़ी कर दी है।

Sun, 16 March 2025 09:05 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टाइम्स, महोबा
share
विभाजन की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता, सीएम पर अखिलेश का तंज, बोले- सिर्फ भगवा पहनने से...

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरों का दर्ज नहीं समझते हैं। विभाजन की बात करने वाला योगी नहीं हो सकता। भगवा पहनने से कोई ऐसा नहीं हो जाता है।

अखिलेश यादव रविवार को महोबा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी नफरत की राजनीति कर रही है और उसने युवाओं, किसानों और आम लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, "जो समाज में विभाजन की बात करता है, वह योगी नहीं हो सकता। भगवा वस्त्र पहनने से ऐसा नहीं हो जाता। व्यक्ति विचार और भाषा से योगी बनता है। जो दूसरों के दुःख को अपना समझता है और जिसके विचार अच्छे होते हैं, वही योगी बनता है। क्या मुख्यमंत्री दूसरों का दर्द समझते हैं?" सपा प्रमुख ने दावा किया, "एकरंगी लोग कभी बहुरंगी लोगों को पसंद नहीं कर सकते। हम वे लोग हैं जो पूरे समाज को साथ लेकर चलना चाहते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या के बाद अब संभल पहुंचीं हर्षा रिछारिया, बोलीं- पत्थर फेंकने वाले…
ये भी पढ़ें:गोडसे से बेहतर था औरंगजेब, अबू आजमी के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने की तारीफ
ये भी पढ़ें:अयोध्या में BJP के लोग गरीबों की जमीन जबरिया करा रहे हैं रजिस्ट्री, बोले अखिलेश

बेरोजगारी के मुद्दे पर अखिलेश ने आरोप लगाया, "भाजपा सरकार ने आज प्रदेश में बेरोजगार नौजवानों की फौज खड़ी कर दी है। हमारे बाजार बेचे जा रहे हैं। यह जानकर दुख हुआ कि हमारे शिक्षित और योग्य लोगों को संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस भेज दिया गया है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हमारे जो लोग विदेशों में काम कर रहे थे, उन्हें वापस आना पड़ा।" उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार ने बुंदेलखंड में विकास कार्य किए। सड़कों और बाजारों के निर्माण के लिए भी काम किया गया। समाजवादी सरकार में बांध से राठ कस्बे (हमीरपुर जिले में) तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई। अगर यह योजना शुरू की गई होती, तो राठ शहर के साथ-साथ इसके रास्ते के गांवों को शुद्ध पेयजल मिलता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।