Swami Prasad Maurya said that Aurangzeb was better than Nathuram Godse नाथूराम गोडसे से बेहतर था औरंगजेब, अबू आजमी के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने की तारीफ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाथूराम गोडसे से बेहतर था औरंगजेब, अबू आजमी के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने की तारीफ

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने औरंगजेब को नाथूराम गोडसे से बेहतर बताया है। मौर्य ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। जो लोग दूसरों पर उंगली उठाते हैं उन्हें सबसे पहले अपना दामन झांककर देखना चाहिए।

Sat, 15 March 2025 05:42 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
नाथूराम गोडसे से बेहतर था औरंगजेब, अबू आजमी के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने की तारीफ

यूपी के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगजेब नाथूराम गोडसे से बेहतर था। क्योंकि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

कांशीराम की जयंती पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रायबरेली में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2027 में जनता उन्हें सत्ता से बाहर करेगी। साथ ही कहा कि भाजपा के नेता देश में नफरत का बीज बो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा, "मैं ये कहना चाहता हूं कि आज भाजपा के नेता इस देश में नफरत के बीच बोज रहे हैं। जिसके कारण नफरत की घटनाएं बढ़ रही हैं। जो लोग ये कहते हैं कि औरंगजेब बहुत ही हिंसक थे और उनको सबसे खराब बादशाह माना गया। हो सकता है वह खराब रहे हो लेकिन नाथूराम गोड़से से बेहतर थे। क्योंकि नाथूराम गोडसे ने इस देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी। हम समझते हैं जो लोग दूसरों पर उंगली उठाते हैं उन्हें सबसे पहले अपना दामन झांककर देखना चाहिए फिर दूसरों पर उंगली उठानी चाहिए।"

21 किलो के फूल माला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत

बसपा संस्थापक कांशीराम की 90वीं जयंती पर बरेली के हरचंदपुर विकासखंड के गंगागंज पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य जिला उपाध्यक्ष राजेश यदुवंशी ने जमकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने 21 किलो के फूलों की माला और चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान जनता से रूबरू होते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSA के स्कूल में सामूहिक नकल, खुद केंद्र व्यवस्थापक लिख रहे थे कॉपी, 4 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:चौकी प्रभारी ने BJP कार्यकर्ताओं को पीटा, फर्जी मुदकमें में फंसाने की धमकी भी दी

अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी को यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे। दरअसल बजट सत्र के दौरान योगी विधान परिषद में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा इस्लामीकरण करने वालों को आदर्श मानती है। औरंगजेब को नायक मानते हैं। अबू आजमी को लेकर कहा कि उसे एक बार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे। क्या उसे भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए। सपा को इसका जवाब देना चाहिए अबू आजमी को पार्टी से क्यों नहीं निकालते?

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।