Akhilesh Yadav said that BJP government is giving protection to land mafias अयोध्या में भाजपा के लोग गरीबों की जमीन जबरिया करा रहे हैं रजिस्ट्री, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या में भाजपा के लोग गरीबों की जमीन जबरिया करा रहे हैं रजिस्ट्री, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार के दौरान अयोध्या समेत कई जिलों में हुई जमींनों की रजिस्ट्रियां देख ली जाएं तो पूरी पोल खुल जाएगी।

Wed, 12 March 2025 07:57 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अयोध्या में भाजपा के लोग गरीबों की जमीन जबरिया करा रहे हैं रजिस्ट्री, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी है। पूरे प्रदेश में भाजपा के संरक्षण में भू-माफियाओं का आतंक है। जब से भाजपा सत्ता में आयी है, भाजपा के लोग गरीबों को प्रताड़ित कर जगह-जगह जमीनों पर जबरन रजिस्ट्री कराकर कब्जे कर रहे हैं।

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा सरकार के दौरान अयोध्या समेत कई जिलों में हुई जमींनों की रजिस्ट्रियां देख ली जाएं तो पूरी पोल खुल जाएगी। हद तो यह हो गई कि सेना के पूर्व अधिकारी की जमीनों पर भी भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। धमकी देते हैं। कानून-व्यवस्था की इससे खराब तस्वीर और क्या हो सकती है कि भू-माफियाओं ने सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जमीन पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर जानलेवा हमला किया। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट, बलात्कार, जमीनों पर कब्जे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। विवाद में प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। हालात बद-से-बदतर होती जा रही है। स्थितियां अब और बदहाल होती जा रही है। भाजपा सरकार में हर जिले में तेजी से भू-माफिया पनप रहे हैं। प्रदेश के जिलों-जिलों में दबंगों द्वारा ऐसी तमाम घटनाएं हो रही हैं। अयोध्या समेत कई स्थानों पर सरकार खुद जमीनों को गरीबों, किसानों से कौड़ियों के भाव छीन कर अपने चहेतों को दे रही है। भाजपा सरकार की जमीनों को कब्जाने की नीति से गरीब और किसान परेशान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर यूपी में तीन दिन की छुट्टी, बेसिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:अस्पतालों को धर्मों के बीच बांट रहीं केतकी सिंह, BJP MLA पर भड़के मौलाना

बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का त्योहार फीका

इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का त्योहार फीका नजर आ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।