akhilesh yadav meerut noida protest bjp economic freedom movement up news जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ और नोएडा की घटनाओं पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मेरठ से 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' शुरू होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही हैं।

Mon, 13 April 2026 02:28 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हो रही तोड़फोड़ के साथ आंदोलन और नोएडा में श्रमिकों की हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और श्रमिकों, छोटे व्यापारियों का शोषण कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का 'भ्रष्टाचार का पेट सुरसा के मुंह जैसा है' और जो व्यापारी आज भाजपा के साथ खड़े हैं, वे भी जल्द ही इनकी गलत नीतियों का शिकार बनेंगे। उन्होंने मेरठ को 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' का केंद्र बताते हुए भाजपा के 'निर्णायक अंत' का दावा भी किया। मेरठ और नोएडा को लेकर अखिलेश ने एक के बाद एक दो पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए।

मेरठ से शुरू होगा 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन'

अखिलेश यादव ने 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ एक बार फिर इतिहास दोहराएगा। कहा कि 1857 के बाद अब मेरठ से एक और स्वतंत्रता आंदोलन जन्मेगा, जो आज के साम्राज्यवादी सत्ताधारी गिरोह के खिलाफ होगा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले काले कानूनों से खेती-किसानी खत्म करने की कोशिश की और अब मल्टीनेशनल कंपनियों के इशारे पर भारत का परंपरागत व्यापार खत्म कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था पर चंद खरबपतियों का कब्जा हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी-मेरठ और बरेली के बाद इस जिले में गरजेगा बुलडोजर, 48 दुकानों को अल्टीमेटम

'भाजपा किसी की सगी नहीं है'

व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अखिलेश ने कहा कि जो कारोबारी और स्टॉकिस्ट आज भाजपा के साथ हैं, उनका भ्रम भी जल्द ही टूट जाएगा। उन्होंने कहा, "भाजपा किसी की सगी नहीं है, वह सिर्फ उस अकूत धन की सगी है जो कमीशन और चंदे के नाम पर वसूला जाता है।" अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा का बुलडोजर दुकानों पर नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर चल रहा है। उनके अनुसार, भाजपा देश पर जो 'आर्थिक गुलामी' थोपने की साजिश कर रही है, उसे रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर बड़े उद्यमी तक मिलकर नाकाम करेंगे। अखिलेश यादव ने मेरठ को भाजपा के पतन का केंद्र बताते हुए कहा कि जिस मेरठ से भाजपा ने अपने पिछले चुनावों की शुरुआत की थी, वहीं से अब उनके अंत का आरंभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में आगजनी, पलवल-फरीदाबाद में हंगामा; दिल्ली के आसपास सैलरी पर संग्राम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में भड़काने वालों की पहचान कर रही UP पुलिस, कंट्रोल रूम से DGP की चेतावनी

नोएडा हिंसा पर सरकार को घेरा

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए उग्र श्रमिक आंदोलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की एकतरफा नीतियों का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और श्रमिकों का शोषण। अखिलेश ने कहा, "भाजपाई चंदा देने वाले पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भर रहे हैं, लेकिन मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं।" उन्होंने कहा कि बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना नामुमकिन हो गया है, जिसे सिर्फ एक परिवार वाला ही समझ सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।