Akhilesh Yadav filed the SIR form and announced a grant of 2 lakh to the dependents of the deceased BLO अखिलेश यादव ने भरा एसआईआर फार्म, मृतक बीएलओ के आश्रितों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव ने भरा एसआईआर फार्म, मृतक बीएलओ के आश्रितों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान भी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एसआईआर का गणना फॉर्म भरा है। उन्होंने ऐक्स पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने यह भी ऐलान किया है कि समाजवादी पार्टी मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी।

Thu, 27 Nov 2025 07:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश यादव ने भरा एसआईआर फार्म, मृतक बीएलओ के आश्रितों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान भी

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को एसआईआर गणना पत्र भरा। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी फोटो पोस्ट की और लिखा कि सब अपना-अपना एसआईआर कराएं, कुछ भी समस्या या गड़बड़ी दिखाई दे तो हमें सूचित करें। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीएलओ पर एसआईआर का इम्प्रैक्टिकल टारगेट देकर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उनके ऊपर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, यह बेहद निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें। समाजवादी पार्टी मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी।

अखिलेश ने गुरुवार को दिए बयान में कहा है कि भाजपा ने नई नौकरियां तो दी नहीं, जो चली आ रही हैं उन्हें भी इतना कठिन बना दिया है कि लोग हताश होकर उसे छोड़ दें। बीएलओ से मशीन की तरह काम करने की उम्मीद करना अमानवीय है। भाजपा ये सब काम अपने चुनावी महाघोटाले के लिए कर रही है, लेकिन सवाल ये है कि वो इस सियासी घपलेबाजी का खामियाजा क्यों भुगतें। उन्होंने कहा कि देश भर के कर्मचारियों को इसके खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। समाजवादी पार्टी बीएलओ के साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले राजभर को झटका, सुभासपा जिलाध्यक्ष साथियों के संग BSP में गए
ये भी पढ़ें:आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं; योगी सरकार का सभी विभागों को आदेश

पीडीए से घबराई भाजपा सरकार तमाम तरह की साजिशें रच रही

उन्होंने कहा कि बीएलओ को किसी भी गलती के लिए जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं है। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की नाकामी की वजह से बीएलओ की जानें जा रही हैं। मतदान का अधिकार संवैधानिक अधिकार है, मतदाता का सम्मान होना चाहिए न कि मतदाता को तमाम तरह की परेशानियों में डालने वाली एसआईआर प्रक्रिया में फंसा कर अपमानित किया जाए। भाजपा वोट का अधिकार खत्म करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोगों का वोट काटे जाने की आशंका है। पीडीए से घबराई भाजपा सरकार तमाम तरह की साजिशें रच रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2029 में लोकसभा लड़ने पर फिर बोले बृजभूषण- जनता ने रिटायर नहीं किया है
ये भी पढ़ें:शादी सालगिरह मनाने जा रहे कपल को डंपर ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी पत्नी को रौंदा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।