Ahead of UP Panchayat elections, Om Prakash Rajbhar faces a setback as the Subhaspa district president joins BSP यूपी पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर को झटका, सुभासपा जिलाध्यक्ष साथियों के संग बसपा में शामिल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर को झटका, सुभासपा जिलाध्यक्ष साथियों के संग बसपा में शामिल

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अप्रैल-मई में चुनाव प्रस्तावित है। इस बीच सुभासपा जिलाध्यक्ष ने ओपी राजभर को झटका दिया है। उन्होंने अपने साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ले ली है।

Thu, 27 Nov 2025 05:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर को झटका, सुभासपा जिलाध्यक्ष साथियों के संग बसपा में शामिल

यूपी में पंचायत चुनाव अगले अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक हलचल तेज है। सभी पार्टियां 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों में लग गईं। रणनीति तैयार हो रही है। इसी बीच यूपी के हमीरपुर जिले से एक खबर सामने आई है। यह खबर सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को झटका देने वाली है। दरअसल, हमीरपुर के सुभासपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति ने अपने साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

संविधान दिवस पर बसपा की जिलास्तरीय बैठक एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में यह सदस्यता ग्रहण बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार और चित्रकूट मंडल बांदा के मुख्य प्रभारी अखिलेश अंबेडकर की मौजूदगी में हुई। बैठक में उपस्थित बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीराम प्रजापति का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं; योगी सरकार का सभी विभागों को आदेश
ये भी पढ़ें:शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने दहेज के 21 लाख रुपए लौटाए, भावुक हुई दुल्हन

बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बसपा के सभी बूथ लेबिल एजेंट अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं का एसआईआर फार्म भरने में बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करें। बल्देव प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी के सेक्टर व बूथ प्रभारी अभी से मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाए। अखिलेश अम्बेडकर ने संविधान दिवस पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलित समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी ही देन है कि हम सभी को बराबरी का अधिकारी मिला है। उनके सपनो को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मौदहा चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ, जिला प्रभारी रामफूल निषाद, वीरेंद्र वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बसपा की सदस्यता लेने पर सुभासपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम प्रजापति व उनके समर्थको को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार ने माला पहनाकर स्वागत किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।