Akhilesh Yadav claims crores of rupees missing from Ram temple राम मंदिर से करोड़ों की रकम गायब, अखिलेश यादव का दावा, बोले- ट्रस्ट के लिए शर्मनाक है, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राम मंदिर से करोड़ों की रकम गायब, अखिलेश यादव का दावा, बोले- ट्रस्ट के लिए शर्मनाक है

अखिलेश यादव ने एक पोस्ट में कहा  कि  राम के उपासकों के लिए ये संवेदनशील खबर है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। अदालत इसे से स्वतः संज्ञान ले।

Sun, 7 June 2026 06:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
राम मंदिर से करोड़ों की रकम गायब, अखिलेश यादव का दावा, बोले- ट्रस्ट के लिए शर्मनाक है

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। साथ ही इसे ट्रस्ट के लिए शर्मनाक बताया है। सपा प्रमुख ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डबल इंजन सरकार में डिब्बे टूटकर ‘डबल’ हो रहे, लुधियाना हादसे पर अखिलेश का तंज

भगवान को तो बख्श दे भाजपा: सपा

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी एक्स पर पोस्ट कर सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया पर लिखा, अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे से करोड़ों रुपए की रकम का हेर फेर, गायब हो जाना, चोरी हो जाना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि जिम्मेदारों से बड़ा सवालिया निशान है। इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ लोगों को न सिर्फ स्पष्टीकरण देना चाहिए, बल्कि राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु एवं भक्तों की आस्था के परिणाम से दान चढ़ावे में कितनी रकम अब तक प्राप्त हुई, कहां कहां खर्च हुई, इन सब का हिसाब किताब, लेखा-जोखा, ब्योरा जनता के सामने रखना चाहिए। मंदिर की रकम में हेर फेर, घपला घोटाला, चोरी अस्वीकार्य है तथा भक्तों की आस्था पर बड़ा प्रहार है। भाजपा भगवान को तो बख्श दे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने कसकर रगड़ा था; ओपी राजभर ने अखिलेश को 2013 की दिलाई याद

समय-समय पर होता है ऑडिट

इस लेकर श्रीश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं। ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है। वही कार्य आजकल हो रहा है। अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है।

भगवान राम दंड देंगे: दिनेंद्र दास

वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा है, ‘हमको राम जी की परंपरा पर विश्वास है। जो भी अगर उसमें किसी प्रकार का कुछ होगा तो राम जी स्वयं उसका निर्णय देंगे। उसको राम जी दंड दे देंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के इतिहास में क्या बेबस बेटी का आखिरी खत भी दर्ज होगा? अखिलेश ने कसा तंज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।