Akhilesh taunts over 10 percent hike in electricity bill says BJP imposed election surcharge बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर अखिलेश का तंज; बोले- भाजपा ने लगाया तिकड़मी खर्चों का इलेक्शन सरचार्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर अखिलेश का तंज; बोले- भाजपा ने लगाया तिकड़मी खर्चों का इलेक्शन सरचार्ज

यूपी में एक जून से बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बढ़े हुए बिल देखकर लोगों की आंखों के आगे अंधेरा छा जाएगा। सपा प्रमुख ने इसे 2027 चुनाव के लिए लगाया गया ‘इलेक्शन सरचार्ज’ और भाजपा का बढ़ा हुआ कमीशन बताया।

Mon, 1 June 2026 02:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर अखिलेश का तंज; बोले- भाजपा ने लगाया तिकड़मी खर्चों का इलेक्शन सरचार्ज

उत्तर प्रदेश में एक जून से बिजली दरों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए इस बढ़ोतरी को जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा, “जून से बिजली का बिल देखकर आंखों के आगे अंधेरा छाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के बिल में की गई बढ़ोतरी का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारी के लिए धन जुटाना है।

बिजली बिल बढ़ोतरी को इलेक्शन सरचार्ज बताया

सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि बिजली बिल के नाम पर भाजपा सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव के खर्चों की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने इस बढ़ी हुई राशि को ‘इलेक्शन सरचार्ज’ करार दिया। अखिलेश ने दावा किया कि बिजली के बिल में बढ़ोतरी दरअसल भाजपा का बढ़ा हुआ कमीशन है, जिसका भुगतान प्रदेश की जनता को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती रोजमर्रा की लागत से परेशान जनता पर बिजली दरों में वृद्धि का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। इससे आम परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की आर्थिक परेशानियां और बढ़ेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा में विस टिकट का फार्मूला तय, निजी एजेंसी के साथ नेताओं को यह जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:‘ट्विट्टर, AC और PC वाले कव्वाल भईया’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

बिजली बिल पर सियासत तेज

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। सपा का कहना है कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति और व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जबकि उपभोक्ताओं से लगातार अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक अखिलेश यादव के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इसे लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्हें मिर्ची लगे तो मैं क्या करूं, ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर 'तस्वीर वाला' तंज

जून का बिजली बिल 10% बढ़ा हुआ आएगा

आपको बता दें उपभोक्ताओं को जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी। यह वृद्धि ‘ईंधन अधिभार’ यानी फ्यूल सरचार्ज के तहत की गई है। जून के बिजली बिल में अब 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा। यह राशि जून के बिजली बिल के साथ ली जाएगी। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में फ्यूल चार्ज की 10% अतिरिक्त राशि जून में देनी होगी। बिजली की भारी किल्लत और कटौती के बीच बिजली बिल में यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं को झटका देने वाली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने जून के बिजली बिल के साथ में सरचार्ज लेने का फैसला किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।