om prakash rajbhar targeted akhilesh yadav said twitter ac and pc wala qawwal bhaiya ‘ट्विट्टर, एसी और पीसी वाले कव्वाल भईया’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘ट्विट्टर, एसी और पीसी वाले कव्वाल भईया’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ओम प्रकाश राजभर ने एक लंबा पोस्ट लिखा।

Sun, 31 May 2026 11:26 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
‘ट्विट्टर, एसी और पीसी वाले कव्वाल भईया’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

UP News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं त्यों-त्यों राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ओम प्रकाश राजभर ने एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने ट्विट्टर, एसी और पीसी वाले कव्वाल भईया जी लिखते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मई महीना वे एसी में ट्वीट और प्रेस कांफ्रेंस कर बीता चुके हैं, अब जून की गर्मी उनके बर्दाश्त के बाहर है, लिहाजा बैग पैक होना शुरू हो गया है।

सुभासपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘अरे ओ सपाई लोडरों ! कभी लंदन गये हो...? इसलिए पूछ रहा हूं कि तुम्हारे 'ट्विटर, एसी और पीसी' वाले 'कव्वाल' भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में हैं। मालूम नहीं, वहां उनका कौन सा मनपसंद 'सालान उर्स' लगता है, जहां हाजिरी लगाने वह हर साल अंग्रेजों की राजधानी पहुंच जाते हैं। वैसे भी लखनऊ में एसी में बैठकर ट्विटर और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते-करते मई का महीना तो बीत ही गया, अब जून की गर्मी उनके बर्दाश्त के बाहर है... लिहाजा बैग पैक होना शुरू हो गया है। खैर... हमारे यहां एक कहावत है, ''सब गदहा बैकुंठ चले जाएंगे तो बोझा कौन ढोएगा'' सपाई लोडरों इस पर सोचना।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त और 30 BSA इधर से उधर

2027 में सपा कुछ होना-हवाना नहीं

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 2027 में समाजवादी पार्टी की हार का दावा करते हुए लिखा- ‘तुम लोडरों के गैंग मास्टर 'भइया जी' अच्छी तरह से जानते हैं कि 2027 में भी उनका और उनकी पार्टी का कुछ होना-हवाना है नहीं। न यूपी में कोई उनको भाव दे रहा है... बेमतलब का घाम में घूमकर 'करिया' क्यों हुआ जाए.. वैसे भी तुम लोग तो हो ही भइया-भउजी जिंदाबाद करने के लिए...लगाते रहो नारा, बिछाते रहो दरियां...।’

सपा कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना

सुभासपा प्रमुख राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए लिखा-‘ सच पूछो तो तुम लोगों पर दया भी आती है और हंसी भी... पूछो क्यों ?’ क्योंकि तुम्हारे 'कव्वाल भइया' जी को उनके बाबू जी ने तो बिदेस में पढ़ा-लिखा दिया। खुद वह भी अपने बाल-गोपालों को बिदेस में पढ़ा रहे हैं। रही बात तुम लोगों की...तो तुम्हे पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब तो है नहीं। तुम्हारे भइया जी भी यही चाहते हैं कि तुम लोग केवल 'जय भइया-जय भउजी' कहके गैर-यादव ओबीसी और बहुजनों के साथ गुंडई, छिनैती, हत्या, लूट और बलात्कार में व्यस्त रहो...।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम की रिपोर्ट पर बड़ा ऐक्शन, युवाओं के भविष्य से खेलने वाले 6 सेंटर ब्लैकलिस्ट
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश
ये भी पढ़ें:UP : ग्राम पंचायतों के साढ़े 7 लाख सदस्यों का कार्यकाल खत्म, प्रधान बने प्रशासक

बंगाल का उदाहरण दे सपाइयों को दी चुनौती

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए लिखा- ‘और जब पुलिस तुम्हारे पापों के घड़े को 'ठोक-ठोक' के फोड़ेगी, तो दो-चार, दस हजार या लाख रुपया 'भइया जी' की ओर से 'पुचकार मनी' मिल ही जाएगी...उनके बाबूजी ने तो उनका व्यवस्था कर के रख दिया है, तुम लोग अपना-अपना देख लो...देख रहे हो न डर खतम होते ही बंगाल में तुम्हारे 'भइया जी' की 'दीदी जी' के भतिजवा पर जनता कइसे थूक रही है...करम तो तुम लोगों के भी ऐसे ही हैं…।’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।