Who is Tsering of Ladakh getting married to akhilesh brother Aryan in Mulayam Singh Yadav Saifai Family wedding लद्दाख की लड़की, सैफई का लड़का; कौन हैं मुलायम-अखिलेश परिवार की नई बहू सेरिंग, आर्यन से शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लद्दाख की लड़की, सैफई का लड़का; कौन हैं मुलायम-अखिलेश परिवार की नई बहू सेरिंग, आर्यन से शादी

Aryan Tsering Wedding: मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के वृहत परिवार में आज एक लद्दाखी बहू आ गई है। अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन यादव की लद्दाख की बेटी सेरिंग से शादी हो गई है। सेरिंग दिल्ली में ऊपरी अदालतों में वकालत करती हैं।

Tue, 25 Nov 2025 04:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लद्दाख की लड़की, सैफई का लड़का; कौन हैं मुलायम-अखिलेश परिवार की नई बहू सेरिंग, आर्यन से शादी

Aryan Tsering Wedding: मुलायम सिंह यादव के वृहत परिवार में आज बड़ा आयोजन है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का सैफई में विवाह है। आर्यन यादव की शादी लद्दाख की सेरिंग से हुई है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके पिता लद्दाख के जाने-माने कारोबारी और ठेकेदार हैं। यह विवाह सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक माना जा रहा है।

अखिलेश के भाई आर्यन यादव और लद्दाख की सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 नवंबर को दिल्ली में हो चुकी थी। रविवार को लद्दाख से सेरिंग के परिवार के लोग तिलक लेकर पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने परिवार और रिश्तेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तिलक की रस्म हुई। सैफई में लग्नोत्सव को लेकर काफी धूमधाम है। परिवार, रिश्तेदार और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता ही समारोह में शामिल हुए। समारोह में गीत-संगीत, गाना-बजाना हुआ और वर-वधू पक्षों ने खूब जश्न मनाया। परिवार में जश्न का माहौल है। मुलायम का परिवार जुटा हुआ है। आर्यन यादव और सेरिंग ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के भाई की 25 को शादी, जश्न में मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलक की फोटो

अखिलेश ने जहां से की पढ़ाई वहीं से पढ़े है आर्यन

मुलायम सिंह के सबसे छोटे भाई राजपाल यादव के बेटे आर्यन की प्रारंभिक शिक्षा इटावा में हुई। इसके बाद उन्होंने डीपीएस नोएडा से कक्षा सात से बारह तक की पढ़ाई की। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स करने के बाद वे इंग्लैंड गए और कार्डिफ यूनिवर्सिटी से बिजनेस की डिग्री प्राप्त की। 2019 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से एम.कॉम. किया। यही वह संस्थान है, जहां से अखिलेश यादव ने भी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।