Akhilesh Yadav brother Aryan wedding on 25th nov, celebration in Mulayam family; Tilkotsav in saifai See photos अखिलेश के भाई आर्यन की 25 को शादी, जश्न में डूबा मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलकोत्सव की तस्वीरें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश के भाई आर्यन की 25 को शादी, जश्न में डूबा मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलकोत्सव की तस्वीरें

मुलायम परिवार में जश्न का माहौल है। अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का रविवार को तिलकोत्सव मनाया गया। विवाह 25 नवंबर को पैतृक गांव सैफई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा।

Sun, 23 Nov 2025 08:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अखिलेश के भाई आर्यन की 25 को शादी, जश्न में डूबा मुलायम परिवार; देखें सैफई में तिलकोत्सव की तस्वीरें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार में जल्द ही सहनाई बजने वाली है। मुलायम सिंह यादव के समाजवादी परिवार में खुशी का माहौल है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का रविवार को तिलकोत्सव मनाया गया। विवाह 25 नवंबर को पैतृक गांव सैफई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा। इस कार्यक्रम को लेकर न केवल समाजवादी परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा है।

आर्यन यादव की शादी लद्दाख की अधिवक्ता सेरिंग से तय हुई है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।

आर्यन यादव की शादी लद्दाख की अधिवक्ता सेरिंग से तय हुई है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके पिता लद्दाख के जाने-माने कारोबारी और ठेकेदार हैं। यह गठजोड़ सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता का भी प्रतीक माना जा रहा है। दोनों की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर को दिल्ली में हो चुकी थी।

रविवार को लद्दाख से सेरिंग के परिवार के लोग तिलक लेकर पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार व रिश्तेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रविवार को लद्दाख से सेरिंग के परिवार के लोग तिलक लेकर पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार व रिश्तेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद तिलक की रश्म हुई। सैफई में लग्नोत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी धूमधाम रही। परिवार, रिश्तेदारों और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता ही तिलक समारोह में शामिल हुये। चार घंटे तक चले समारोह में गीत संगीत गाना बजाना जमकर हुआ और वर वधू दोनों पक्षों ने खूब जश्न मनाया। 25 नवंबर को होने वाली शादी को लेकर तैयाारियां की जा रहीं हैं।

तिलक की रश्म हुई। सैफई में लग्नोत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी धूमधाम रही। परिवार, रिश्तेदारों और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता ही तिलक समारोह में शामिल हुये।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, करहल विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, आर्यन के बड़े भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, मां पूर्व जिपं.अध्यक्ष प्रेमलता यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।