AIMIM Owaisi ready to ally with anyone to defeat BJP in UP but has laid down one condition यूपी में बीजेपी को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन को तैयार AIMIM, लेकिन ओवैसी ने रख दी एक शर्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बीजेपी को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन को तैयार AIMIM, लेकिन ओवैसी ने रख दी एक शर्त

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह किसी भी दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं। इसके साथ ही एक शर्त भी रख दी।  

Mon, 15 June 2026 02:12 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बीजेपी को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन को तैयार AIMIM, लेकिन ओवैसी ने रख दी एक शर्त

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए हर दल ने तैयारी तेज कर दी है। समय से पहले चुनाव की चर्चाओं के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बहराइच से शंखनाद कर दिया है। रविवार को वह राजधानी लखनऊ पहुंचे और बहराइच में मजलिस की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में किसी भी दल से गठबंधन की मंशा भी जाहिर कर दी है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह किसी से भी गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने गठबंधन के लिए एक शर्त भी रख दी है।

क्या रखी शर्त

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए वह किसी से भी गठबंधन को तैयार हैं। बशर्ते उन्हें बराबरी का मौका मिले। विपक्षी दलों को हमें बराबर का साझेदार मानना होगा। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव जीतने के लिए मुसलमानों के वोट चाहिए, लेकिन जब प्रतिनिधित्व या हिस्सेदारी की बात आती है तो मजलिस को अछूत मान लिया जाता है। यह अब नहीं चलेगा। इज्जत से हमें देखा जाएगा तो हम भी उसी तरह से साथ आने को तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब दरी बिछाने की नहीं, हिस्सेदारी की बात होगी; ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

यूपी में पूरी तैयारी से लड़ेगी मजलिस

ओवैसी ने कहा कि हम लोग यूपी में चुनाव पूरी तैयारी से लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी के सभी सदस्य मेहनत से तैयारी कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यही है कि हमारी पार्टी गठबंधन को तैयार है। हमारी कोशिश यही है कि योगी और बीजेपी दोबारा सत्ता में न आएं। सपा या बसपा किसके साथ जाएंगे? इस सवाल पर ओवैसी ने कहा कि अभी इस पर जवाब देना जल्दबाजी होगा।

ओवैसी ने इसके साथ ही अखिलेश को लेकर कहा कि 2014 के बाद से ही वह नाकाम हो रहे हैं। बिहार में हमारे खिलाफ उन्होंने प्रचार किया। हमारे खिलाफ नकारात्मक कैंपेन चलाया। सीमांचल में हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया। कहा कि हमें बी टीम कहते हैं और हमारे खिलाफ प्रचार करने बिहार जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें’...ओपी राजभर ने ओवैसी को दी नसीहत

हर चीज के लिए ओवैसी कैसे जिम्मेदार

ओवैसी ने कहा कि बिहार में राज्यसभा चुनाव में हमने सपोर्ट किया। इसके बाद भी किसके एमएलए भागे? राजद और कांग्रेस के मुस्लिम विधायक भागे। बंगाल में टीएमसी के सांसद-विधायक भाग रहे हैं। इन सभी के लिए ओवैसी जिम्मेदार है? बीजेपी को हराना केवल मुसलमान की जिम्मेदारी नहीं है। कहा कि संविधान में राजनीतिक रूप से सभी को मजबूत करने की बात कही गई है। हम संविधान के अनुसार मजबूत करने में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 बच्चे होने पर... PM का नाम लेकर ओवैसी का हमला; वोटर लिस्ट मैपिंग पर क्या बोले
ये भी पढ़ें:एसआईआर सत्यापन के लिए पैन, डीएल को दें मंजूरी : ओवैसी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।