Owaisi s Plea to Election Commission for ID Verification in Telangana एसआईआर सत्यापन के लिए पैन, डीएल को दें मंजूरी : ओवैसी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

एसआईआर सत्यापन के लिए पैन, डीएल को दें मंजूरी : ओवैसी

हैदराबाद के एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए। ओवैसी ने कहा कि आयोग द्वारा स्वीकृत तीन दस्तावेज तेलंगाना में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए नए दस्तावेजों को शामिल करना जरूरी है।

Fri, 12 June 2026 12:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एसआईआर सत्यापन के लिए पैन, डीएल को दें मंजूरी : ओवैसी

हैदराबाद, एजेंसी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) से मांग की कि वह एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सत्यापन के लिए पहचान प्रमाण के रूप में पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) राशन कार्ड को स्वीकार करे। यहां मुस्लिम संगठनों की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा स्वीकृत 12 पहचान प्रमाणों में से तीन तेलंगाना में उपलब्ध नहीं हैं। ये तीन दस्तावेज स्थायी निवास प्रमाणपत्र (पीआरसी), राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और परिवार रजिस्टर (राज्य या स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार) हैं। ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद कहा है कि 12 दस्तावेजों की यह सूची अंतिम नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसआईआर सत्यापन के लिए पैन, डीएल को दें मंजूरी : ओवैसी

इसलिए यह आवश्यक है कि वे राज्य सरकार द्वारा जारी पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा कार्ड को स्वीकार करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।