Learn Artificial Intelligence for free from home know how to register for AI For ALL अब घर बैठे फ्री में सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 'AI For ALL' के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब घर बैठे फ्री में सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 'AI For ALL' के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यूपी कौशल विकास मिशन ने ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से ‘AI for All’ पहल शुरू की है। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे मुफ्त में AI की ऑनलाइन ट्रेनिंग ले सकेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में किया था।

Thu, 14 May 2026 05:34 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अब घर बैठे फ्री में सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 'AI For ALL' के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

डिजिटल भारत के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने एक और बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। तकनीक के बदलते दौर में युवाओं और आम नागरिकों को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मिशन निदेशक पुलकित खरे की पहल पर UPSDM ने वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से 'AI for All' पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे बिल्कुल निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ऑनलाइन ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेगा। इस अभिनव कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान किया था।

AI सीखना अब हुआ आसान

मिशन निदेशक ने बताया कि तकनीक की दुनिया में तेजी से बढ़ते AI के महत्व को देखते हुए यह कोर्स खास तौर पर युवाओं, विद्यार्थियों, नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, प्रोफेशनल्स और आम नागरिकों के लिए तैयार किया गया है।

कोर्स की प्रमुख विशेषताएं

कोर्स का नाम: AI for You: ट्रेनिंग एंड असेसमेंट

अवधि: लगभग 3 घंटे

माध्यम: ऑनलाइन

फीस: पूरी तरह निःशुल्क

ट्रेनिंग पूरी करते ही मिलेगा प्रमाण-पत्र

मिशन निदेशक के मुताबिक इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों का ऑनलाइन असेसमेंट किया जाएगा। मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार और ओरेकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रमाणिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह प्रमाण-पत्र भविष्य में रोजगार और करियर के नए अवसरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम; सीएम योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:नियमित मॉनिटरिंग कर 100% पूरा कराये ये काम, सभी DM-कमिश्नर को मुख्य सचिव का आदेश

ऐसे करें घर बैठे फ्री रजिस्ट्रेशन

इच्छुक अभ्यर्थी बेहद आसान प्रक्रिया के माध्यम से इस कोर्स में नामांकन कर सकते हैं

1- सबसे पहले UPSDM Official Portal upsdm.gov.in पर जाएं।

2- होमपेज पर दिए गए “AI for All” टैब पर क्लिक करें।

3- अपनी आवश्यक जानकारी भरकर निःशुल्क पंजीकरण करें।

4- रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद ट्रेनिंग शुरू करें।

भविष्य की तकनीक से जुड़ने का सुनहरा अवसर

आज AI केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की यह पहल युवाओं को डिजिटल युग के लिए तैयार करने, रोजगार क्षमता बढ़ाने और तकनीकी रूप से सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तत्काल करें ये काम, सीएम योगी ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को दिया ये आदेश

यूपी कौशल मिशन निदेशक, पुलकित खरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों (DPMU) को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।