Akhilesh Yadav Seen Comforting His Niece at Prateek Yadav Funeral Video Goes Viral Video: सिर पर हाथ, हाथ में चाकलेट; प्रतीक के अंतिम संस्कार में भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Video: सिर पर हाथ, हाथ में चाकलेट; प्रतीक के अंतिम संस्कार में भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की अचानक हुई मौत ने परिवार के हर शख्स को तोड़ कर रख दिया है। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़कर गए हैं। गुरुवार को प्रतीक का बैकुंठ धाम में जब अंतिम संस्कार किया गया तो वहां हर शख्स रो पड़ा।

Thu, 14 May 2026 07:45 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
Video: सिर पर हाथ, हाथ में चाकलेट; प्रतीक के अंतिम संस्कार में भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव

Prateek Yadav Funeral Video Viral: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैंकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। जब प्रतीक के निधन के गम में पूरा परिवार डूबा हुआ था इसी दौरान सोशल मीडिया पर ताऊ अखिलेश यादव और भतीजी के वायरल हुए वीडियो ने भावुक कर दिया। वीडियो में अखिलेश और प्रतीक की बेटी एक साथ दिख रहे हैं। छोटे भाई की अचानक हुई मौत के गम के बीच अखिलेश यादव अपनी भतीजी को दुलारते नजर आए। वीडियो में बराबर में बैठी भतीजी को अखिलेश यादव चॉकलेट खिलाते दिखे। इससे पहले अखिलेश ने भतीजी के सिर पर हाथ फेरा और दुलार किया। वीडियो में उसी श्मशान घाट का बताया जा रहा है, जहां प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। वीडियो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की अचानक हुई मौत ने परिवार के हर शख्स को तोड़ कर रख दिया है। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़कर गए हैं। गुरुवार को प्रतीक का बैकुंठ धाम में जब अंतिम संस्कार किया गया तो वहां हर शख्स रो पड़ा। अंतिम संस्कार के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनके चाचा एवं वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव तथा उनकी बेटियां प्रथम और पद्मजा भी मौजूद थीं। श्मशान घाट पर परिवार के सदस्य और अन्य लोग एक शेड के नीचे बैठे थे।

अखिलेश यादव आगे की पंक्ति में शिवपाल यादव के साथ बैठे थे, जबकि पांच वर्षीय भतीजी पद्मजा उनके बगल में बैठी थीं। वहीं बड़ी भतीजी बेटी प्रथम शिवपाल यादव के पास बैठी थीं। अखिलेश यादव की आंख भी आंसू थे। प्रतीक की मौत से वैसे तो सभी गमज़दा थे, लेकिन इस दुख की घड़ी में अखिलेश यादव घर के बड़े सदस्य होने का फर्ज भी निभाते नजर आए। अपने पिता के निधन से बेखबर छोटी बेटी के सिर पर अखिलेश यादव ने उनके सिर पर हाथ फेरा और दुलार किया। अखिलेश यादव ने चुपचाप पद्मजा को एक चॉकलेट दी। बच्ची जब उसका रैपर खोलने में असमर्थ रही, तो उसने इशारे से अपनी परेशानी बताई। इसके बाद अखिलेश ने रैपर खोलकर चॉकलेट उसे वापस दे दी, जिस पर बच्ची ने उन्हें धन्यवाद कहा। ताऊ और भतीजी का ये भावुक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक पंचतत्व में विलीन, ससुर ने मुखाग्नि दी, अखिलेश ने किए अंतिम दर्शन

बैकुंठ धाम में प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को लखनऊ के 'बैकुंठ धाम' में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया था। उन्हें तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रतीक प्रतीक के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास से शुरू हुई।

शव यात्रा के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, उनकी बेटियों प्रथमा तथा पद्मजा तथा अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। अपर्णा अपनी दोनों बेटियों तथा जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के साथ श्मशान घाट पहुंचीं। घाट पर मौजूद पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के बाद प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह बेहद भावुक हो गये और अपने आंसू नहीं रोक सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हुए, अपर्णा के पिता अरविंद ने दी मुखाग्नि

सपा कार्यालय पर कुछ देर के लिए रखा गया प्रतीक का पार्थिव शरीर

प्रतीक के पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए रास्ते में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भी रखा गया। यह उस पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया जिसके तहत श्मशान घाट पहुंचने से पहले पार्थिव शरीर को पांच बार जमीन पर रखा जाता है। प्रतीक को जानवरों से बहुत प्रेम था लिहाजा उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने शव वाहन पर प्रतीक की उनके कुत्तों और एक बंदर के साथ वाली तस्वीरें भी लगाई थीं। शव यात्रा में बड़ी संख्या में सपा और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। दोपहर करीब पौने एक बजे प्रतीक की शव यात्रा 'बैकुंठ धाम' श्मशान घाट पहुंची और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गयी। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, चचेरे भाई तथा सांसद आदित्य यादव तथा परिवार के कई अन्य सदस्यों के साथ-साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेजुबानों के रहनुमा, डॉग लवर; प्रतीक की सोशल मीडिया पर अलग पहचान थी

अपर्णा यादव ने अंतिम संस्कार की डाली थी पोस्ट

प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र और हम सभी के प्यारे प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल (बृहस्पतिवार) सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा।' उन्होंने पोस्ट में कहा, 'दुख की इस घड़ी में आपकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र अनुरोध है।' सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और शारीरिक फिटनेस के शौकीन प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहना पसंद करते थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक की मां साधना गुप्ता पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। जब उन दोनों की शादी हुई थी, तब प्रतीक किशोरावस्था में थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।