agra taj mahal minaret 360 degree viral video security breach action ताजमहल की मीनार से बना लिया 360 डिग्री वाला वीडियो, लोग अचंभित, अधिकारी हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ताजमहल की मीनार से बना लिया 360 डिग्री वाला वीडियो, लोग अचंभित, अधिकारी हैरान

आगरा में ताजमहल की प्रतिबंधित मीनार से एक ऐसा वीडियो बना लिया गया जिसे देखकर हर कोई अचंभित है। इस तरह का वीडियो पहली बार सामने आया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अधिकारियों नेवीडियो देखा तो हैरान रह गए।

Wed, 29 April 2026 09:14 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
ताजमहल की मीनार से बना लिया 360 डिग्री वाला वीडियो, लोग अचंभित, अधिकारी हैरान

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की मीनार से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अचंभित और अधिकारी हैरान हैं। इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध माना जा रहा है। ताजमहल की प्रतिबंधित मुख्य मीनार पर सफाई करने गए एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने न केवल 360 डिग्री वाला वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो और सुरक्षा पर सवाल

वायरल वीडियो में एक युवक को ताजमहल की उस मीनार के शीर्ष हिस्से पर देखा जा सकता है, जहां आम पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। आरोपी कर्मचारी की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो पप्पन नामक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से यहां सफाई कार्य में लगा था। विशाल ने मीनार की सफाई के दौरान अपने मोबाइल से 360 डिग्री का पैनोरमिक वीडियो शूट किया और उस पर बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'its_vishalbhai' से पोस्ट कर दिया।

ताजमहल की मीनार से पहली बार इस तरह का वीडियो सामने आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे। लोगों ने पूछा कि अति-संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद कोई मोबाइल लेकर मीनार के ऊपर तक कैसे पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से फर्राटा, टोल दरें भी जारी, किसने कितना देना होगा?

आरोपी कर्मचारी बर्खास्त, वेंडर को नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई ने तत्काल जांच के आदेश दिए। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि वीडियो बनाने वाले कर्मचारी विशाल को तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा (बर्खास्त) दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित ठेका एजेंसी (वेंडर) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में ऐसे किसी भी कर्मचारी को काम पर न रखा जाए जो नियमों का उल्लंघन कर फोटो या वीडियो बनाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना हेलमेट बाइक चलाना अब पड़ेगा बहुत भारी, आरटीओ ने की नई तैयारी
ये भी पढ़ें:औलिया रोड अब शिवाजी मार्ग..., यूपी के इस शहर में एक साथ 17 सड़कों के नाम बदले

अब मोबाइल नहीं, टॉकी से होगा संपर्क

इस घटना से सबक लेते हुए एएसआई ने सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब ताजमहल की मीनारों और संवेदनशील हिस्सों में काम करने वाले कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन संपर्क के लिए अब कर्मचारियों को मोबाइल की जगह बैटरी चालित वॉकी-टॉकी दिए जाएंगे। अभी तक आपात स्थिति के नाम पर मोबाइल ले जाने की जो छूट दी गई थी, उसे इस घटना के बाद खत्म कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।