Agra student murdered in Hathras body thrown in a well and covered with bricks and bushes दोस्ती में धोखा! आगरा के छात्र की हाथरस में हत्या, कुएं में शव फेंककर ऊपर डाल दिया ईंट-पत्थर और झाड़ियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोस्ती में धोखा! आगरा के छात्र की हाथरस में हत्या, कुएं में शव फेंककर ऊपर डाल दिया ईंट-पत्थर और झाड़ियां

आगरा लापता हुए 12वीं के छात्र की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने हाथरस जिले के सहपऊ के एक गांव में स्थित कुएं से छात्र का शव बरामद कर लिया। शव को छिपाने के लिए ऊपर से ईंट-पत्थर और झाड़ी डाल दी गई थी। 

Tue, 1 July 2025 11:21 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, आगरा/हाथरस
share
दोस्ती में धोखा! आगरा के छात्र की हाथरस में हत्या, कुएं में शव फेंककर ऊपर डाल दिया ईंट-पत्थर और झाड़ियां

यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुल्तानगंज की पुलिया क्षेत्र से लापता हुए बारहवीं के छात्र कुनाल की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी। वह उसे सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। सोमवार देर रात पुलिस ने हाथरस जिले के सहपऊ के एक गांव के कुएं से छात्र का शव बरामद कर लिया। शव को छिपाने के लिए उसने ऊपर से ईंट-पत्थर और झाड़ी डाल दी थी। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया तो उसने जुर्म कबूल लिया।

आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र की सुल्तानगंज की पुलिया का रहने वाले देवेंद्र कुमार का बेटा कुनाल प्रजापति 12वीं का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ वह चुस्की की ठेली भी लगाता था। कुनाल 27 जून की सुबह साढ़े 11 बजे लापता हुआ था। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्र की तलाश में जुटी थी। परिजनों के आरोप और सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी दोस्त आवलखेड़ा के निकट स्थित पैसई गांव निवासी शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का मंडप बना अखाड़ा, डीजे के गाने को लेकर मारपीट, पुलिस टीम पर भी पथराव

शिवम ने जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला महासुख व नगला बेनी के बीच बाजरा के खेत में उसी कुएं पर ले गया, जहां शव फेंका था। पुलिस ने कुएं से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसने कुनाल के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की थी।

हरी पर्वत थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर के अनुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट हरी पर्वत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वहां की पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पति की आंखें फोड़ी

उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सस्ता सोना दिलाने के लिए आरोपी शिवम ने कुनाल से रुपये लिए थे। जब सोना नहीं दिया तो वह रुपये वापस मांगने लगा। इसके बाद सोना दिलाने के बहाने शिवम उसे बुलाकर ले गया और हत्या कर दी।

सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी पर साथ नजर आया दोस्त

कुनाल दूसरे दिन तक घर नहीं लौटा तो उसके दोस्त शिवम यादव से बात की। शिवम ने कुनाल के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। वह लगातार गुमराह करता रहा। कुनाल की मिठाई की दुकान है। शिवम उसकी दुकान पर दूध देने वाले पप्पू यादव का बेटा है। ऐसे में कुनाल की शिवम से अच्छी दोस्ती हो गई थी। उसी ने फोन करके कुनाल को बुलाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।