after UP saqib also conducted recce in Maharashtra disguised as a barber यूपी के बाद महाराष्ट्र में भी साकिब ने की थी रेकी, नाई बनकर छिपा था; ATS का खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के बाद महाराष्ट्र में भी साकिब ने की थी रेकी, नाई बनकर छिपा था; ATS का खुलासा

एटीएस ने जिस साकिब को आतंकी गतिविधियां अंजाम देने में गिरफ्तार किया, उसे महाराष्ट्र में भी रेकी करने का काम दिया गया था। एटीएस पता कर रही है कि आखिर साकिब की मदद स्थानीय स्तर पर कौन कर रहा था और किन किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा उसके फुटप्रिंट भी खंगाले जा रहे हैं।

Wed, 8 April 2026 07:32 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
यूपी के बाद महाराष्ट्र में भी साकिब ने की थी रेकी, नाई बनकर छिपा था; ATS का खुलासा

यूपी एटीएस ने जिस साकिब को आतंकी गतिविधियां अंजाम देने में गिरफ्तार किया, उसे महाराष्ट्र में भी रेकी करने का काम दिया गया था। एटीएस पता कर रही है कि आखिर साकिब की मदद स्थानीय स्तर पर कौन कर रहा था और किन किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा उसके फुटप्रिंट भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इस मॉड्यूल से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पाकिस्तानी हैंडलर और आतंकी अबू बकर के लिए काम करने वाले साकिब समेत चार आरोपियों की एटीएस ने गिरफ्तारी की थी। साकिब को ही अबू बकर ने स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने समेत कई टास्क दिए थे। पहले दिल्ली और एनसीआर में रेकी कराई गई और इसके बाद कुछ युवकों को साथ जोड़ा गया। इसके बाद साकिब को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र भेजा गया था। वहां जाने के बाद साकिब ने नाई की दुकान पर काम शुरू किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में धमाका करने आए चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए करते थे काम

इस दौरान साकिब ने कुछ युवकों से दोस्ती की थी। एटीएस अफसरों की मानें तो साकिब को अबू बकर ने कुछ लोगों से मिलने और रेकी के लिए महाराष्ट्र भेजा था। ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस से साकिब को लेकर जानकारी की जा रही है। साथ ही साकिब के फुट प्रिंट खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि पिछले कुछ माह में साकिब कहां कहां गया और किन लोगों से संपर्क किया। वहीं, सूत्रों की मानें तो लगातार एटीएस वेस्ट यूपी में सक्रिय हैं।

साकिब ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बना युवाओं को भी जोड़ा

चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। अब तक की जांच में एटीएस को पता चला है कि गिरफ्तार साकिब ने पश्चिमी यूपी के बेरोजगार युवकों को जोड़ने के लिए साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम पर दस से अधिक समूह बनाए। समूह से 40 से अधिक युवक जुड़ भी चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है रिजवान? जिसे आतंकी कनेक्शन में दूसरी बार किया गया गिरफ्तार

जांच एजेंसी का दावा है कि सभी टेलीग्राम ग्रुप में कई ऑडियो और वीडियो मैसेज हैं। ग्रुप में देश विरोधी भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री भी ऑडियो और वीडियो के रूप में मौजूद है। जांच टीम टेलीग्राम ग्रुपों में जुड़े हुए लोगों की जानकारी खंगाल रही है। इसके बाद जांच में तेजी आएगी। एटीएस ने जिन आरोपियों को दबोचा, उनमें छपरौला गांव के विकास गहलावत उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला उर्फ बाबू उर्फ संजू शामिल हैं। एटीएस ने मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविल और अरबाब को भी गिरफ्तार किया। एटीएस ने साकिब को मुख्य आरोपी बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संदिग्ध आतंकी को पुलिस की क्लीनचिट, एके-47 को बताया नकली, दारोगा सस्पेंड, CO हटे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।