after two investigation teams dm himself reached bsa office teacher s suicide caused a stir in deoria यूपी: दो जांच टीमों के बाद DM खुद पहुंची BSA दफ्तर, शिक्षक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: दो जांच टीमों के बाद DM खुद पहुंची BSA दफ्तर, शिक्षक की आत्महत्या से मचा हड़कंप

कुशीनगर कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने फांसी लगा कर जान दे दी थी।

Mon, 23 Feb 2026 03:13 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
यूपी: दो जांच टीमों के बाद DM खुद पहुंची BSA दफ्तर, शिक्षक की आत्महत्या से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरीबाजार के मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले का शासन ने संज्ञान ले लिया है। शासन के सख्त होते ही लखनऊ और देवरिया में गठित अलग-अलग दो जांच टीमें सोमवार की सुबह के 10 बजते ही बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। टीमों ने जांच शुरू कर दी है। एक-एक बिंदुओं की कमेटी जांच कर रही है। जांच के समय बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। इन जांच टीमों के बाद देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल खुद बीएसए कार्यालय पहुंचीं।

कुशीनगर जिले कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने फांसी लगा कर जान दे दी थी। उनकी पत्नी गुड़िया सिंह द्वारा गुलरिहा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक गत 20 फरवरी को उनके कृष्ण मोहन सिंह को बीएसए कार्यालय में बुलाकर अपमानित किया गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: भ्रष्टाचार से तंग शिक्षक की खुदकुशी केस में ऐक्शन शुरू, DM ने दौड़ाए अफसर

शाम को घर लौटने पर उन्होंने पूरी घटना बताई। वह अत्यंत व्यथित दिखाई दिए। उसी रात उन्होंने घर के निचले कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे में पहुंचीं तो उन्हें फांसी पर लटकते हुए पाया। मोहन सिंह की जेब से चार पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में गोरखपुर के गुलहरिया थाने में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उधर देवरिया डीएम दिव्या मित्तल ने सीडीओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। इसके अलावा शासन से स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने भी जेडी पवन सचान की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। इसमें उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय, संबंधित तहसील के एडीएम और मण्डलीय सहायक शिक्षा अधिकारी हैं। शासन के सख्त होते ही सुबह 10 बजे ही लखनऊ व देवरिया की जांच कमेटी बीएसए कार्यालय पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच कमेटी में सीडीओ आईएएस राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, डीआईओएस शिवनारायन सिंह के अलावा लखनऊ से गठित जांच कमेटी के सदस्य भी मौजूद हैं। जांच शुरू होते ही बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिपिक की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने दी जान, 16 लाख घूस लेने का आरोप

बीएसए की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

गोरखपुर जनपद में बीएसए व लिपिक व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद आजाद हिंद सेना वाहिनी के कार्यकर्ता ऋषि पांडेय के नेतृत्व में सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय कार्यकर्ता पहुंचे। बीएसए की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने जम कर नारेबाजी की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।