lay me down groom said during the wedding rituals death due to electric shock screaming and mourning in house मुझे लिटा दो...शादी की रस्मों के बीच बोला दूल्हा, थोड़ी ही देर में मच गई चीख-पुकार; पसरा मातम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुझे लिटा दो...शादी की रस्मों के बीच बोला दूल्हा, थोड़ी ही देर में मच गई चीख-पुकार; पसरा मातम

अविनाश के बहनोई शिवम पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे घर में मटमंगरा की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अविनाश किसी से मोबाइल पर बात करते हुए छत पर चले गए। ऐसा लग रहा है कि बातचीत के दौरान उन्होंने छत पर लगी रेलिंग पकड़ ली जिसमें झालर से करंट उतर आया।

Sun, 19 April 2026 02:18 PMAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share
मुझे लिटा दो...शादी की रस्मों के बीच बोला दूल्हा, थोड़ी ही देर में मच गई चीख-पुकार; पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सदर बाजार इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है। जिस घर में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। रेलवे में ट्रैकमैन अविनाश पाल की शादी से दो दिन पहले करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने दो परिवारों की खुशियां छिन गईं। आशंका जताई जा रही है कि अविनाश को रेलिंग से करंट लगा। छोटे भाई अमरीश के मुताबिक करंट लगने की बात उसे अविनाश ने खुद बताई। वह छत पर पहुंचा तो अविनाश दीवार पकड़कर खड़े थे। उन्होंने कहा कि मुझे करंट लगा है लेटा दो, यही उनके आखिरी शब्द थे। इतना बोलने के बाद वह जमीन पर लेट गए और कुछ ही देर में अचेत हो गए, फिर उन्हें होश नहीं आया।

सदर बाजार निवासी अवधेश पाल के दो बेटों में बड़े 32 वर्षीय अविनाश पाल की शादी 21 अप्रैल को पीपलगांव की एक युवती से होनी थी। अविनाश के बहनोई शिवम पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे घर में मटमंगरा की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अविनाश किसी से मोबाइल पर बात करते हुए छत पर चले गए। आशंका जताई जा रही है कि बातचीत के दौरान उन्होंने छत पर लगी रेलिंग पकड़ ली जिसमें झालर से करंट उतर आया। करंट लगने से अविनाश की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने छोटे भाई अमरीश को फोन कर छत पर बुलाया और खुद को करंट लगने की बात बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच

परिजन तत्काल अविनाश को लेकर पास ही स्थित एक निजी अस्पताल गए जहां उनका इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ ही देर में वह कोमा में चले गए। चिकित्सकों ने ब्रेन हैमरेज होने का संदेह जताया। हालत गंभीर होने के कारण घरवाले रात में ही अविनाश को लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले गए जहां शनिवार सुबह अविनाश की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अविनाश के परिवार में माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं। सभी रो-रोकर बेहाल रहे। शनिवार देर शाम रसूलाबाद घाट पर अविनाश का अंतिम संस्कार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, पिता ने खेला खूनी खेल
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच
ये भी पढ़ें:UP : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट

टूट गए अरमान, वधू पक्ष में भी पसरा सन्नाटा

अविनाश की मौत से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि वधू पक्ष भी सदमे में है। उसके सारे अरमान टूट गए। जिस घर में बेटी की बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। मोहल्ले के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। हर कोई दुखी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।