After quarrel with husband wife strangled newborn daughter to death पति से तकरार के बाद पत्नी का खौफनाक फैसला, दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति से तकरार के बाद पत्नी का खौफनाक फैसला, दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर की हत्या

बागपत में पति से झगड़ने के बाद मां ने अपनी पांच महीने की दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति का आरोप है कि पत्नी बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने का दवाब बना रही थी। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने बेटी की हत्या कर दी।

Sat, 28 June 2025 09:02 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बागपत
share
पति से तकरार के बाद पत्नी का खौफनाक फैसला, दुधमुंही बच्ची का गला दबाकर की हत्या

यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति से झगड़ने के बाद मां ने अपनी पांच महीने की दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति का आरोप है कि पत्नी बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने का दवाब बना रही थी। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए हत्यारोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

ये घटना कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर जवाहरनगर गांव का है। जहां बिलेंद्र सिंह परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी बागपत कलक्ट्रेट में संविदा पर नौकरी करती है। बिलेंद्र का इकलौता बेटा मोहित हरियाणा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। करीब डेढ़ साल पहले मोहित की शादी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर की रहने वाली तनु के साथ हुई थी। करीब पांच महीने पहले तनु ने बेटी को जन्म दिया था। परिजनों ने उसका नाम निधि रखा था। मोहित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बुर्जुग माता-पिता को घर से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी हुई थी। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तनु मोहित के साथ आए दिन झगड़ा करने लगी। शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में शोहदे का हाफ एनकाउंटर, सरेराह युवती की इज्जत पर डाला था हाथ
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने युवक की पीठ में मारी गोली, सीना चीरते हुए निकली बाहर; लव अफेयर का शक

शनिवार की सुबह जैसे ही मोहित, उसकी मां और पिता घर से बाहर गए, तो उसने पांच महीने की बेटी निधि की गला दबाकर हत्या कर दी। मोहित का पिता घर लौटा तो उसे निधि बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी-बेटे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने मृतका बच्ची के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मां को भी हिरासत में ले लिया है। वह उससे घटना के संबंध में पूछताछ करने में लगी है।

इस मामले में सीओ बागपत श्रेष्ठा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्यारोपी मां को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।