Accused of molesting a girl injured in police encounter यूपी में शोहदे का हाफ एनकाउंटर, सरेराह युवती की इज्जत पर डाला था हाथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में शोहदे का हाफ एनकाउंटर, सरेराह युवती की इज्जत पर डाला था हाथ

बुलंदशहर में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट करने के आरोपी तालिब की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

Wed, 25 June 2025 10:42 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में शोहदे का हाफ एनकाउंटर, सरेराह युवती की इज्जत पर डाला था हाथ

यूपी के बुलंदशहर में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट करने के आरोपी तालिब की कोतवाली पुलिस से मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

सिकंदराबाद के मोहल्ला भाटियावाडा में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ मंगलवार को बाइक सवारों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की थी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गये थे। फरार होते समय एक युवक ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली पुलिस टीम संतपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बराल की ओर से संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम के रोकने पर वह नहीं रुका और भागने लगा। पुलिस टीम को पीछा करता देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान तालिब निवासी गदीवाड़ा सिकंदराबाद के रूप में हुई। आरोपी से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म

मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी पुलिस की गोली, दो गिरफ्तार

उधर, कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर चौकी के समीप बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक और साथी को मौके से ही धर दबोचा। दोनों के पास से असलहा बरामद हुआ। पुलिस ने दो वाहनों पर क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 11 प्रतिबंधित पशुओं को भी बरामद कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।