young man was shot dead in Meerut accused of murder in love affair बदमाशों ने युवक की पीठ में मारी गोली, सीना चीरते हुए निकली बाहर; लव अफेयर में हत्या का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदमाशों ने युवक की पीठ में मारी गोली, सीना चीरते हुए निकली बाहर; लव अफेयर में हत्या का आरोप

मेरठ में जंगल में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचक मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया। युवती के पिता और भाई को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस फिलहाल प्रकरण की जांच में लगी है।

Wed, 25 June 2025 10:08 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बदमाशों ने युवक की पीठ में मारी गोली, सीना चीरते हुए निकली बाहर; लव अफेयर में हत्या का आरोप

यूपी के मेरठ में जंगल में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक को पीछे कमर पर गोली मारी, जो सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। युवक की लाश बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन कराई गई और इस दौरान लाश के नीचे ही तमंचा बरामद हो गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया। युवती के पिता और भाई को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस फिलहाल प्रकरण की जांच में लगी है।

अम्हैड़ा का रहने वाला 21 वर्षीय हर्ष कैटरिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह हर्ष काम पर गया था और शाम को छह बजे वापस घर आया। शाम करीब सात बजे हर्ष के पास किसी का कॉल आया और वह घर से निकल गया। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं आया। बुधवार सुबह कुछ लोगों को उसकी गोली लगी लाश अम्हैड़ा गांव के बाहर ईख के खेत में पड़ी मिली। हर्ष को किसी अज्ञात आरोपी ने पीछे कमर पर गोली मारी थी, जो सीने को चीरकर बाहर निकल गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की गई तो हर्ष की लाश के नीचे ही तमंचा मिला।

तमंचे को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या की जानकारी पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। हर्ष के पिता संजय और बाकी परिजनों ने बताया कि हर्ष का गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर युवती के पिता ने दो दिन पहले पुलिस को एक तहरीर देकर परेशान करने का आरोप लगाया था। हर्ष के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के पिता और भाई ने ही हत्या की है। पुलिस को दोनों के खिलाफ तहरीर दी है, फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी फंदे पर झूल गई,पति अस्पताल में; गृह क्लेश के चलते दंपति ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म

तमंचा रखने के आरोप में गया था जेल

हर्ष का कुछ दिन पहले ही तमंचे के साथ एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और हर्ष को गिरफ्तार किया था। हर्ष पांच दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। दूसरी ओर, परिवार और हर्ष की रंजिश को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अम्हैड़ा गांव के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने तहरीर दी है, जिस पर जांच की जा रही है। वहीं बाकी कार्रवाई कराई जा रही है। हत्या का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।