दिल्ली-देहरादून के बाद अब इस एक्सप्रेसवे का मोदी करेंगे उद्घाटन, 63 KM का सफर सिर्फ 45 मिनट में होगा पूरा
दिल्ली-देहरादून के बाद अब एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसका उद्घाटन के लिए 15 मई के बाद हो सकता है, ये एक्सप्रेसवे 63 किमी लंबा है। जिस पर सफर सिर्फ 45 मिनट पूरा होगा।

UP News: दिल्ली-देहरादून के बाद अब एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति मिल चुकी है। उद्घाटन के लिए 15 मई के बाद कोई भी तारीख को मिल सकती है। इस मौके पर रक्षामंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी मौजूद रहेंगे। ये एक्सप्रेसवे 63 किमी लंबा है। वहीं, लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज कर उद्घाटन का अनुरोध किया गया था। उम्मीद थी कि अप्रैल महीने में ही तारीख मिल जाएगी। लेकिन, दिल्ली-देहरादून एलिवेडेट कॉरिडोर का उद्धाटन 14 अप्रैल को होने के कारण ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तारीख आगे खिसक गई है। अब 15 मई के बाद प्रधानमंत्री की उपलब्धता के अनुसार ही उद्घाटन की तारीख मिलेगी। इस दौरान लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी।
63 किमी लंबा है एक्सप्रेसवे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे 63 किलोमीटर लंबा है। चार हजार करोड़ से भी अधिक धनराशि से निर्मित एक्सप्रेस वे में कानपुर और उन्नाव क्षेत्र में 42 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर है। शेष हिस्सा लखनऊ क्षेत्र में, जिसमें एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर है। इस एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति अधिकतम 120 किमी निर्धारित है। जिसके कारण लखनऊ से कानपुर शहर की सीमा में पहुंचने में 45 मिनट लगेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ की भी तैयारियां तेज
इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित शुभारंभ को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन है। इसे लेकरभाजपा विधायक आशीष सिंह आशू और जिलाधिकारी अनुनय झा ने मल्लावां क्षेत्र के बंदीपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
जिलाधिकारी ने मौक़े पर ही सुरक्षा, यातायात, मंच निर्माण और आमजन की सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन के जिम्मेदारों के अनुसार, कार्यक्रम में जनपद के साथ ही कन्नौज, कानपुर, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अनुमान है कि करीब एक लाख की भीड़ शामिल हो सकती है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा की बहुस्तरीय योजना तैयार की जा रही है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार हो रहा है।




साइन इन