baghpat delhi dehradun expressway bike auto tractor banned speed limit rules दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर को नो एंट्री, अन्य वाहनों की स्पीड तय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर को नो एंट्री, अन्य वाहनों की स्पीड तय

एनएचएआई (NHAI) ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टरों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यहां केवल भारी और मध्यम वाहन ही चल सकेंगे। इसके साथ ही स्पीड लिमिट भी तय कर दी गई है।

Fri, 17 April 2026 10:09 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बागपत, संवाददाता
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर को नो एंट्री, अन्य वाहनों की स्पीड तय

यूपी में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाले दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर प्रतिबंधित कर दिए गए है। बागपत के लोगों को इससे बड़ा झटका लगा है। इससे पहले खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाते हुए दूपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर को नो एंट्री का आदेश जारी किया था। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह यह कॉरिडोर आधुनिक रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में धीमी गति के वाहन दौड़ने पर दर्घटना का खतरा रहेगा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाया गया है। वहीं, कार, बस, ट्रक आदि वाहनों के लिए स्पीड लिमिट भी तय कर दी गई है।

पिछले दिनों एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के खेकड़ा के मवीकलां से अक्षरधाम तक बने एलिवेटिड हाईवे पर दुपहियां वाहनों के साथ ऑटो, ट्रैक्टर चलाना प्रतिबंधित कर दिया था। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग (भूमि और यातायात) अधिनियम 2002 की धारा 35 के तहत यह निर्णय लिया था। अब एनएचएआई ने वाहन चालकों को दूसरा बड़ा झटका दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, नई टीम को लेकर दिल्ली में देर रात तक मंथन

अब मवीकलां से देहरादून तक बाइक, थ्रीव्लिहर और ट्रेक्टरों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, यानि अब ये वाहन कॉरिडोर पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष और चालू वर्ष में हुए हादसों का आकलन किया गया, जिसमें अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया और ऑटो सवार लोग घायल हुए है। कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है। जिसके चलते दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। यदि प्रतिबंधित वाहन हाईवे पर दौड़ते मिले, तो उनके चालान काटे जाएंगे। वाहनों को पुलिस द्वारा सीज भी कराया जाएगा।

कार 100, ट्रक 80 की स्पीड पर दौड़ेंगे

दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर दौड़ने वाले वाहनों के लिए स्पीड लिमिट निर्धारित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-दून कॉरिडोर पर कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा और ट्रकों की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है। यदि इस स्पीड से अधिक की स्पीड पर वाहन दौड़ते मिलेंगे, तो उनके चालान व्हिकल स्पीड डिटेक्टशन सिस्टम से स्वत: ही कट जाएंगे। इतना ही नहीं यदि किसी चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई है अथवा नाबालिग वाहन चला रहा है, तो उसका चालान भी कैमरों के जरिए कट जाएगा। इसके लिए कॉरिडोर पर एएनपीआर कैमरे लगाए गए है।

रडार बेस्ड सिस्टम लगा

रडार बेस्ड वीएस डीएस सिस्टम भी लगाए गए है। ये सिस्टम कैमरों के ऊपर लगाए गए है। यदि कोई हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर उनके ऊपर से गुजरेगा, तो पॉयलेट को कॉरिडोर पर की जानकारी मिल जाएगी। बताया कि आपात स्थिति के मद्देनजर ये रडार लगाए गए है। अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर पर बागपत के क्षेत्रांगत 27 पीटी जेड, बीएसडीएस 24, 24 बीडीओ इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम और 4 बीएमएस कैमरे व सिस्टम लगाए हैं।

कॉरिडोर पर टकराए तीन वाहन, छह घायल

बागपत। दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर बिजरौल गांव के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे उनमें सवार दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन साल से जमे कर्मचारी हटेंगे, इन्हें राहत; योगी सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी
ये भी पढ़ें:नए स्टार्टअप को योगी सरकार ने दी एक और बड़ी छूट, दस साल तक इस काम से राहत

बिजरोल गांव के पास गुरुवार की रात तीन तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। पहले एक गाड़ी दूसरी से टकराई, फिर पीछे से आ रही तीसरी गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई।

इस हादसे में गाड़ियों में सवार दो बच्चों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।