additional private secretary s wife clashed with miscreants chain broke in scuffle incident early morning in lucknow बदमाशों से भिड़ गईं अपर निजी सचिव की पत्नी, छीना झपटी में टूटी चेन; लखनऊ में सुबह-सुबह हुई वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदमाशों से भिड़ गईं अपर निजी सचिव की पत्नी, छीना झपटी में टूटी चेन; लखनऊ में सुबह-सुबह हुई वारदात

छीना झपटी में चेन टूट गई। चेन का आधा हिस्सा बदमाशों के हाथ में रह गया था जिसे लेकर वे भाग निकले। बदमाश देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Sun, 29 June 2025 12:41 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
बदमाशों से भिड़ गईं अपर निजी सचिव की पत्नी, छीना झपटी में टूटी चेन; लखनऊ में सुबह-सुबह हुई वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं अपर निजी सचिव की पत्नी की चेन पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार दिया। बदमाशों ने जैसे ही चेन छीनने की कोशिश की उन्होंने शोर मचाते हुए एक हाथ चेन पकड़ ली और बदमाश से भिड़ गईं। छीना झपटी में चेन टूट गई। चेन का आधा हिस्सा बदमाशों के हाथ में रह गया था जिसे लेकर वे भाग निकले। बाइक सवार बदमाश देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। चेन स्नेचरों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

घटना लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में हुई। आलमबाग क्षेत्र के गीतापल्ली निवासी अपर निजी सचिव विजन कुमार सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह तुलसी पार्क के पास टहल रही थीं। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने की कोशिश की। सुरुचि सिंह अचानक हुए इस हमले से सकते में आ गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिजल्ट सही कराने के नाम पर छात्रा से होटल में रेप, कर्मचारी ने साल भर किया शोषण

उन्हें तुरंत कुछ नहीं सूझा लेकिन उन्होंने बदमाश के हाथ में आ गई चेन का एक सिरा पकड़ लिया। इसके बाद वह बदमाश से भिड़ गईं। चेन बचाने के लिए सुरुचि सिंह की जद्दोजहद के बीच बदमाश चेन छीनने की कोशिश करने लगा। इसी छीना-झपटी में चेन टूट गई। चेन का आधा हिस्सा बदमाश के हाथ में आ गया जिसे लेकर बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप का आरोप लगा सुबह फैलाई सनसनी, रात में मुकर गई; महिला ने पुलिस को उलझाया

घटना के बाद इसकी सूचना कृष्णानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस चेन स्नेचरों का पता लगाने लिए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल रहे चेन स्नेचरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।