accusation of gang rape created sensation in morning retracted the statement at night woman confused the police गैंगरेप का आरोप लगा सुबह फैलाई सनसनी, रात में मुकर गई; महिला ने पुलिस को उलझाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गैंगरेप का आरोप लगा सुबह फैलाई सनसनी, रात में मुकर गई; महिला ने पुलिस को उलझाया

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे गोरखपुर के असुरन चौराहे के पास बुलाया। महिला वहां पहुंची तो युवक स्कूटी दिलाने के बहाने शाहपुर आवास विकास कॉलोनी के पास एक मकान में ले गया और अपने दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।

Sun, 29 June 2025 11:09 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
गैंगरेप का आरोप लगा सुबह फैलाई सनसनी, रात में मुकर गई; महिला ने पुलिस को उलझाया

यूपी के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में शनिवार को कुशीनगर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। नाटकीय ढंग से महिला ने पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमें तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। लेकिन, थोड़ी ही देर में पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आने लगी तो रात होते-होते महिला भी सच बोलने लगी। महिला ने बताया कि वह गई थी और कुछ लोग मारपीट करने लगे, फिर उन्होंने ही तहरीर दी थी, मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई। अब पुलिस इस साजिश रचने वालों की जांच में जुटी है।

दरअसल, कुशीनगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को खुद के साथ रेप की सूचना दी। पुलिस मौके पर गई तो एक तहरीर दी गई, जिसमें लिखा था कि वह दो दिन पहले बैंक रोड स्थित अस्पताल में अपनी बेटी की इलाज कराने आई है। दवा कराने के बाद ऑटो में बैंठ कर घर जा रही थी। इसी दौरान ऑटो मे एक युवक मिला। बातचीत के दौरान पुरानी स्कूटी खरीदने की बात की तो युवक ने कहा की उसके दोस्त पुरानी स्कूटी खरीदने और बेचने का काम करते हैं। युवक ने दोस्त का फोन नंबर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिफ्ट में 1 मिनट भी नहीं होती फुर्सत, तनाव के लिए भत्ता पाते हैं ये कर्मचारी

आरोप है कि महिला ने फोन किया तो आरोपी युवक शनिवार को असुरन चौराहे के पास बुलाया। शनिवार की सुबह महिला असुरन पहुंची तो आरोपी युवक स्कूटी दिलाने के बहाने शाहपुर आवास विकास कॉलोनी के पास एक मकान में ले गया और अपने दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। महिला शोर मचाई तो आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस ने जांच की तो सच्चाई कुछ और सामने आई। फिर खुद महिला ने अपने दिए बयान में बताया कि उसे एक पन्ना दिया गया था, जिसे थाने में देने को कहा गया था, उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन में यूपी की आबादी से ज्यादा रोपे जाएंगे पौधे, योगी सरकार चलाएगी अभियान

क्या बोली पुलिस

इस मामले में पूछे जाने पर गोरखनाथ के सीओ रवि सिंह ने कहा कि सुबह महिला ने तहरीर दी थी, जांच शुरू की गई तो वह अपने आरोप से पलट गई। इस मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में इस घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।