in name of getting result corrected girl student raped in a hotel employee exploited her for a year with obscene video रिजल्ट सही कराने के नाम पर छात्रा से होटल में रेप, अश्लील वीडियो से कर्मचारी ने साल भर किया शोषण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिजल्ट सही कराने के नाम पर छात्रा से होटल में रेप, अश्लील वीडियो से कर्मचारी ने साल भर किया शोषण

छात्रा बीए सेकेंड ईयर का रिजल्ट सही कराने के लिए अपने शिक्षण संस्थान में गई थी, जहां उसकी खुद को वहीं का कर्मचारी बताने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि कर्मचारी ने छात्रा से रिजल्ट संशोधन के नाम पर 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।

Sun, 29 June 2025 11:57 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
रिजल्ट सही कराने के नाम पर छात्रा से होटल में रेप, अश्लील वीडियो से कर्मचारी ने साल भर किया शोषण

Rape in Hotel: यूपी के कानपुर में एक शिक्षण संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी ने रिजल्ट सही करवाने के नाम पर बीए की छात्रा को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा का एक साल तक शोषण भी किया। आखिर में तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर छात्रा की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा बीए सेकेंड ईयर का रिजल्ट सही कराने के लिए अपने शिक्षण संस्थान में गई थी। जहां उसकी खुद को वहीं का कर्मचारी बताने वाले एक युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि कर्मचारी ने छात्रा से रिजल्ट संशोधन के नाम पर 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप का आरोप लगा सुबह फैलाई सनसनी, रात में मुकर गई; महिला ने पुलिस को उलझाया

इसके बाद शहर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि इलाके के इंस्पेक्टर ने फिलहाल ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वहीं कानपुर के ही एक अन्य मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के आरोप पर ऐक्शन में आई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया। इसी झांसे में लेकर उसने उसके साथ रेप किया लेकिन बाद में शादी की बात से मुकर गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।