Action taken against 400 policemen in Aligarh 105 suspended and 119 on linehajir यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 लाइन हाजिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 लाइन हाजिर

 यूपी के अलीगढ़ जिले में जीरो टोलरेंस की जिस नीति के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, ठीक उसी तरह पुलिसकर्मियों की लापरवाही व अनुशासनहीनता के लिए भी कोई रियायत नहीं है। एसएसपी नीरज जादौन के कार्यभार संभालने के बाद  400 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Fri, 22 May 2026 01:21 PMPawan Kumar Sharma सुमित शर्मा, अलीगढ़
share
यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 लाइन हाजिर

UP News: यूपी के अलीगढ़ जिले में जीरो टोलरेंस की जिस नीति के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, ठीक उसी तरह पुलिसकर्मियों की लापरवाही व अनुशासनहीनता के लिए भी कोई रियायत नहीं है। एसएसपी नीरज जादौन के कार्यभार संभालने के बाद से साढ़े सात माह में 400 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें 105 पुलिसकर्मियों को निलंबित, 119 लाइनहाजिर व 163 के खिलाफ मिस-कंडक्ट की कार्रवाई की गई है।

जिले में वर्तमान में महिला थाना समेत 31 थाने हैं। जबकि नौ सर्किल हैं। 20 सितंबर 2025 को एसएसपी नीरज जादौन ने जिले का कार्यभार संभाला था। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता से दुर्व्यवहार या अवैध क्रियाकलापों की शिकायत न आने पाए। इसके बाद जब भी कोई शिकायत आई, उन्होंने सीधे कार्रवाई की। रिकॉर्ड के अनुसार, एक अक्टूबर 2025 से 15 मई 2026 तक 105 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जबकि 119 लाइन हाजिर हुए हैं। 163 के खिलाफ मिस-कंडक्ट यानी उनकी करेक्टर पुस्तिका में बैड इंट्री दर्ज की गई। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जिले में सख्ती बरती जा रही है। अब तक पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को पढ़ाया सभ्य समाज का पाठ, FIR की भाषा पर दिया ये आदेश

तीन आरक्षी बर्खास्त, पांच न्यूनतम वेतन पर आए

साढ़े सात माह की इस अवधि में जिले में तीन आरक्षियों को सेवा से बर्खास्त भी किया गया है। वहीं, पांच पुलिसकर्मियों को उनके न्यूनतम वेतन पर प्रत्यावर्तित किया गया यानी उनके पद का सबसे न्यूनतम वेतन उन्हें दिया जाएगा। इनमें दो मुख्य आरक्षी व तीन आरक्षी शामिल हैं।

इस मामले में एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने व शिकायतों की जांच के आधार पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई हैं। सभी को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें। यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही व अवैध क्रियाकलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह महीने तक मेरे करीब नहीं आया पति, पुलिस से बोली पत्नी; लड़कों से करता है चैट

इस नंबर पर कोई भी शख्स कर सकता है शिकायत

23 जनवरी 2026 को एसएसपी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9458224499 जारी किया गया था। इस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। इनमें गली, मोहल्लों व सड़कों में होने वाले अपराध जैसे जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध शराब की ब्रिकी के अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा गलत व्यवहार करना, पैसों की मांग करने संबंधी शिकायत की जा सकती है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले कॉलर का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसी नंबर पर व्हाट्सएप भी चलता है, जिससे फोटो और वीडियो भेज कर भी सूचना दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्फ संपत्तियों, स्कॉलशिप को लेकर सीएम योगी का एक्शन, अल्पसंख्यक अधिकारी सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।