Action taken again Sonbhadra lineman death case XEN and SDO also suspended five have been punished so far लाइनमैन मौत के मामले में फिर एक्शन, एक्सईएन और एसडीओ भी सस्पेंड, अब तक पांच पर गिरी गाज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लाइनमैन मौत के मामले में फिर एक्शन, एक्सईएन और एसडीओ भी सस्पेंड, अब तक पांच पर गिरी गाज

सोनभद्र में करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में एक और कार्रवाई हुई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर एसडीओ और एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक पांच कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

Sat, 28 Feb 2026 07:44 PMDinesh Rathour सोनभद्र
share
लाइनमैन मौत के मामले में फिर एक्शन, एक्सईएन और एसडीओ भी सस्पेंड, अब तक पांच पर गिरी गाज

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले के लोढौता गांव में संविदा लाइनमैन के मौत मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जेई, एसएसओ और लाइनमैन के बाद अब एक्सईएन और एसडीओ पर भी गाज गिर गई। दोनों अफसरा को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अब तक पांच लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

लोढ़ौता गांव में गुरुवार को शटडाउन के दौरान आपूर्ति चालू होने से संविदा लाइनमैन संतोष की मौत हो गई थी। मामले मिर्जापुर के मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर शुक्रवार को घोरावल उपकेंद्र के जेई शैलेश प्रजापति को निलंबित कर दिया गया। एसएसओ अश्विनी कुमार और लाइनमैन राजेश को बर्खास्त कर दिया था। लोकेंद्र के मुताबिक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने शनिवार को अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज एसबी ठाकुर और उपखंड अधिकारी घोरावल कृष्णानंदन को भी निलंबित कर दिया। इधर, शनिवार सुबह मुआवजे की मांग को परिजनों और ग्रामीणों ने घोरावल ब्लाक तिराहे पर शव रखकर जाम कर दिया। किसी तरह अफसरों ने समझाकर उन्हें शाम कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अटैची में कपड़े भर लो, रह नहीं पाओगे, विधायक ने एसडीओ और थानाध्यक्ष को फटकारा

क्या है पूरा मामला

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र चिंता धरिकार बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरता था। गुरुवार की देर शाम करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में संविदा लाइनमैन संतोष, डमरू और राजेश शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई इससे संतोष करंट की चपेट में आकर झुलसने लगा और उसके शरीर में आग लग गई। वहीं साथ में मौजूद अन्य लाइनमैनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। लाइनमैन और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान संविदा कर्मी ने दम तोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हादसा: शट डाउन के बाद भी दौड़ा करंट, पोल पर काम करते लाइनमैन की मौत

कन्नौज में करंट से इंजीनियर की भी हुई थी मौत

वहीं दूसरी ओर कन्नौज जिले के चंदौआ गांव निवासी अखिलेश राजपूत (34) पुत्र रामप्रकाश सुबह लगभग 6 बजे घर के बाहर बने बाथरूम में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव में एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर जाने से पूरे गांव में करंट फैल गया। जिससे चपेट में आने से अखिलेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में अखिलेश को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।