Accident UP Electricity still flows despite shutdown lineman dies while working on pole commotion erupts यूपी में हादसा: शट डाउन के बाद भी दौड़ा करंट, पोल पर काम करते लाइनमैन की मौत, हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में हादसा: शट डाउन के बाद भी दौड़ा करंट, पोल पर काम करते लाइनमैन की मौत, हंगामा

फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। एका थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन की विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। शट हाउन लेकर वह पोल पर चढ़ा था, इसके बाद भी खंभे पर करंट दौड़ गया।

Mon, 23 Feb 2026 02:49 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
यूपी में हादसा: शट डाउन के बाद भी दौड़ा करंट, पोल पर काम करते लाइनमैन की मौत, हंगामा

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। एका थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन की विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। शट हाउन लेकर वह पोल पर चढ़ा था, इसके बाद भी खंभे पर करंट दौड़ गया। घटना को लेकर परिजनों में गुस्सा व्याप्त है। परिजन शव को सरकारी अस्पताल से घटनास्थल पर लेकर आए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।

एका के उड़ेसर फीडर पर तैनात लाइनमैन की वि्दयुत पोल से गिरकर मौत हो गई। वह एका के गांव विरामपुर में विद्युत पोल पर काम करने के लिए गया था। पोल पर काम करते समय शट डाउन होने के बाद भी विद्युत करंट दौड़ गया। इसके चलते लाइनमैन सौरभ (27) पुत्र रमेश बाबू निवासी नगला सामंती एका पोल से नीचे गिरा। गंभीर हालत में उसको इलाज के लिए एटा के जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉल गई मेडिकल छात्रा से बदसलूकी, दिल्ली के बाद यूपी में भी नस्लीय टिप्पणी

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लाइनमैन की मौत के बाद रिश्तेदार और परिजन उसको ग्रामीणों की मदद से विरामपुर में लेकर आए। शव को रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है। ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। पुलिस ने शव को पीएम को भिजवाने की कोशिश की तो मना कर दिया। जब तक विद्युत अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे और प्रशासनिक अधिकारी नहीं आएंगे तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भांजे के साथ मामी हुई फरार; बेटे की शादी से पहले मां ने कर दिया बड़ा कांड

बिजलीघर में पड़ा मिला जूनियर इंजीनियर का शव

वहीं मैनपुरी जिले के ग्राम कोसमा स्थित बिजलीघर में जूनियर इंजीनियर का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम कठौली निवासी अनिल कुमार पुत्र गुलाब चंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि हाजीपुर मेरा रोड पर स्थित कोसमा बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर देवकीनंदन पत्र धर्मपाल सिंह निवासी154 नगटई थाना जगदीशपुरा आगरा का शव बाउंड्रीवॉल के किनारे जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक जेई अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। प्रथमदृष्टया अधिक शराब पीने से उनकी मौत होने की बात सामने आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनभद्र में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, 2 घायल

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा

घटना की जानकारी पाकर विभागीय अधिकारी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।