mound collapsed while digging soil in Sonbhadra Three women killed and two injured सोनभद्र में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, 2 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनभद्र में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, 2 घायल

सोनभद्र में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घर की पोताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

Mon, 23 Feb 2026 01:32 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, सोनभद्र
share
सोनभद्र में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा, टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, 2 घायल

यूपी के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वालाम मामला सामने आया है। जहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी के जंगल में सोमवार की सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घर की पोताई के लिए छुई मिट्टी निकालने गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। जेसीबी से मलबे को हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक किरवानी और खैराही गांव से सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं घर की पोताई करने के लिए छुई मिट्टी निकालने किरवानी के जंगल में गई थी। जंगल में एक मिट्टी के टीले के पास से सभी मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इससे सभी उसी के नीचे दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर म्योरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया। जेसीबी से मिट्टी हटाने का कार्य शुरु करा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर में गड्ढे में भरे पानी में डूबा मासूम, बचाने कूदी मां भी दलदल में फंसी

जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीन महिलाओं अलीशा बेगम पत्नी मेराज निवासी किरवानी और उसकी रिश्तेदार सदीकुन निशा और सीता देवी पत्नी देवबरन को बाहर निकालकर म्योरपुर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉ. पीएन सिंह ने जांच के बाद तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। उधर, मिट्टी का टीला ढहने से घायल फुलकुंवर और नजीबुन निशा को परिजन पहले ही लेकर चले गए। इस मामले में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जूते पर रगड़वाई नाक, वीडियो वायरल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।