Accident in Baghpat Pickup carrying vegetables to Delhi overturns three farmers killed 11 injured बागपत में हादसा: सब्जी लेकर दिल्ली जा रही पिकअप पलटी, तीन किसानों की मौत, 11 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बागपत में हादसा: सब्जी लेकर दिल्ली जा रही पिकअप पलटी, तीन किसानों की मौत, 11 घायल

बागपत में हादसा हो गया। सब्जी बेचने दिल्ली जा रहे किसानों की पिकअप बागपत-मेरठ हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 किसान घायल हो गए।

Fri, 31 Oct 2025 07:19 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
बागपत में हादसा: सब्जी लेकर दिल्ली जा रही पिकअप पलटी, तीन किसानों की मौत, 11 घायल

यूपी के बागपत में हादसा हो गया। सब्जी बेचने दिल्ली जा रहे किसानों की पिकअप बागपत-मेरठ हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 किसान घायल हो गए। कई किसानों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। घायलों को उपचार के लिए मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डौला गांव के रहने वाले काफी किसानों ने सब्जी की फसल उगाई हुई है। शुक्रवार दोपहर गांव के करीब 15 किसानों ने गांव की ही एक पिकअप किराए पर बुक की। किसानों ने उसमें भिंडी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने के लिए निकल पड़े। बताया जाता है कि जैसे ही पिकअप बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली गांव के पास पहुंची, तो उसका एक्सल टूट गया और पहिया गड्ढे में चला गया। गड्ढे में पहिया गिरते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के नीचे दबने से 65 वर्षीय किसान जान मोहम्मद, 55 वर्षीय किसान रज्जू और 45 वर्षीय किसान असफाक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 11 किसान घायल हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही घायलों को टटीरी के सर्वोदय और बालैनी के देवभूमि नर्सिंग होम भिजवाया।

चिकित्सकों ने घायल किसानों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कई किसानों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बागपत एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि बागपत-मेरठ हाईवे पर पिकअप पलटने से तीन किसानों की मौत हुई है, जबकि 11 किसान घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के लिए रुपये न देने पर मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई, भाई को भी पीटा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मामी ने भांजे के खून से रंगे हाथ, थाने पहुंचकर बोली- लूटना चाहता था मेरी इज्जत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।