आज का मौसम: यूपी में झमाझम बारिश के आसार, लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट
यूपी में आज भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

UP Rain: यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी झमाझम बदरा बरसेंगे। इसे लेकर लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उधर, रविवार को आई आंधी-बारिश में हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, बरेली, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर में आज आंधी-बारिश की संभावना है।
ठंडी हवाओं से बदला मौसम
रविवार को हुई बारिश और ठंडी पछुवा हवाओं के कारण यूपी के कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया, जिससे मई के आखिरी दिन मौसम सुहाना हो गया। इटावा में अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 7.9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34.0 डिग्री पर पहुंच गया। मुजफ्फरनगर में पारा सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे गिरकर सबसे कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहां कितनी बारिश हुई
बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी के बलिया में रिकॉर्ड 34.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुरादाबाद में 21.8 मिमी, हरदोई में 19.4 मिमी, हमीरपुर में 3.0 मिमी, मेरठ में 2.4 मिमी और लखीमपुर खीरी में 2.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे।
आंधी-बारिश से छह की मौत
यूपी के कई हिस्सों में रविवार को आंधी-पानी और ओलावृष्टि से हुए हादसों में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश मुसीबत लेकर आई। तेज आंधी-पानी के दौरान लखनऊ में रहीमाबाद क्षेत्र के ईशु खेड़ा गांव में चबूतरे की दीवार ढहने से 10 साल के अनमोल की जान चली गई। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली अंतर्गत जैती गांव में एक घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से वहां खेल रहे छह वर्षीय मासूम कार्तिक की मौत हो गई।
बरेली में आंधी के दौरान एक महिला की चारपाई समेत दो मंजिला छत से मौत हो गई। बदायूं में पीपल की डाल के मठिया गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में देर शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान पड़ोसी की दीवार के अचानक भरभराकर गिरने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई। उधर, देवरिया में आकाशीय बिजली से एक महिला ने दम तोड़ दिया।




साइन इन