Monsoon 2026 IMD Rainfall Alert Weather Update 31 May UP Uttarakhand Barish Good News in Next 3 Days Monsoon पर आया नया अपडेट, अगले तीन दिनों में आएगी खुशखबरी; UP में भी बारिश की चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
More

Monsoon पर आया नया अपडेट, अगले तीन दिनों में आएगी खुशखबरी; UP में भी बारिश की चेतावनी

Monsoon 2026: IMD ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच जाएगा। पहले अनुमान लगाया गया था कि 26 मई को तय समय से पहले मॉनसून के आने की संभावना है, लेकिन बाद में यह लेट हो गया। अब अगले तीन दिनों में यह केरल पहुंच सकता है।

Sun, 31 May 2026 06:12 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Monsoon पर आया नया अपडेट, अगले तीन दिनों में आएगी खुशखबरी; UP में भी बारिश की चेतावनी

Monsoon 2026, IMD Rain Alert 31 May: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिनों के लिए यूपी-दिल्ली समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि इस बार लेट हुआ मॉनसून आखिर कब पहुंचेगा। इसका जवाब मौसम विभाग ने अपने सबसे लेटेस्ट अपडेट में दिया है। IMD ने खुशखबरी देते हुए कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच जाएगा। पहले अनुमान लगाया गया था कि 26 मई को तय समय से पहले मॉनसून के आने की संभावना है, लेकिन बाद में यह लेट हो गया। अब अगले तीन दिनों में यह केरल पहुंच सकता है। वहीं, मॉनसून के आने से पहले यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कहा, ''अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के बचे हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में इस हफ्ते तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 31 मई और एक, 5 और छह जून को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश होगी। पंजाब में भी अगले छह दिनों तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से चार जून तक, उत्तर प्रदेश में एक जून को, राजस्थान में अगले सात दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 31 मई और तीन से छह जून के दौरान जम्मू कश्मीर, चार से छह जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, 31 मई और चार जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 31 मई को उत्तराखंड में 70 की स्पीड से आंधी, बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, आज उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में ओले भी गिरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत; जानें मॉनसून का भी हाल
ये भी पढ़ें:दिन में हो गया अंधेरा; लखनऊ समेत कई जिलों में बदला मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश

मॉनसून की सामान्य से कम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस मॉनसून के दौरान सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बयान में कहा, "देश के अधिकतर वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मानसून कोर जोन में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मौसमी वर्षा सामान्य से कम (एलपीए के 94 प्रतिशत से कम) रहने की सबसे अधिक संभावना है।" उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में राज्यभर में व्यापक बारिश और आंधी का अनुमान जताते हुए तेज हवाएं, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।