प्रेमिका के साथ मॉल में घूम रहा था पति, सामने आ गई पत्नी, बाल नोंचकर मारपीट, वीडियो वायरल
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में एक शॉपिंग मॉल उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों उसकी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करते पकड़ लिया। मॉल के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और महिलाओं के बीच हुई गुत्थमगुत्ता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

कहते हैं कि 'इश्क और मुश्क' छुपाए नहीं छुपते, और जब बात पत्नी की जासूसी नजरों की हो तो बचना और भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड स्थित 'सिटी कार्ट' मॉल में देखने को मिला। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है, जिसमें दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल नोचती और मारपीट करती नजर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना करीब दो दिन पुरानी है। एक शख्स अपनी कथित प्रेमिका के साथ मॉल में बड़े इत्मीनान से खरीदारी कर रहा था। उसे गुमान भी नहीं था कि उसकी पत्नी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुँच जाएगी। जैसे ही पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ हंसी-मजाक करते और शॉपिंग करते देखा, उसका पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
मॉल बना अखाड़ा, पति हुआ रफूचक्कर
फिर क्या था, देखते ही देखते मॉल के बीचों-बीच 'महारानी' और 'महारानी' के बीच युद्ध छिड़ गया। पत्नी ने आव देखा न ताव, सीधे प्रेमिका पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और धक्का-मुक्की कर रही हैं। मॉल में मौजूद कर्मचारी और अन्य ग्राहक इस नजारे को देखकर दंग रह गए। जैसे ही पति ने देखा कि मामला हाथ से निकल चुका है और अब 'बेइज्जती' पक्की है, वह अपनी पत्नी और प्रेमिका को लड़ता हुआ छोड़कर मौके से चुपचाप खिसक लिया।
ग्राहकों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर चर्चा
मॉल के भीतर मचे इस अफरा-तफरी के माहौल को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में महिलाओं के बीच हो रही जुबानी जंग और हाथापाई साफ नजर आ रही है। सोमवार को जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने इस पर जमकर मजे लिए। कोई इसे 'घर-घर की कहानी' बता रहा है, तो कोई पति की 'हिम्मत' की दाद दे रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस की चौखट तक पहुंचा मामला
हैरानी की बात यह है कि मॉल में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मामला पुलिस की फाइलों तक कानूनी रूप से नहीं पहुँचा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सोमवार को पति और पत्नी दोनों थाने आए थे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस हुई, लेकिन अंततः पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और घर भेज दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर (शिकायत) नहीं दी गई है, जिसके कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल, यह घटना पूरे रॉबर्ट्सगंज में 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि "पति देव को अब घर में जो 'एक्स्ट्रा क्लास' मिलेगी, उसका वीडियो शायद ही कभी वायरल हो!"




साइन इन