A young man was murdered by tying his hands and feet, and his body was thrown into a well. A sensational murder in Aurai हाथ-पैर बांध युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, औरैया में सनसनीखेज मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हाथ-पैर बांध युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, औरैया में सनसनीखेज मर्डर

उत्तर प्रदेश के औरैया में सनसनीखेज मर्डर की घटना सामने आई है। लापता युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर बंधे थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Mon, 11 May 2026 10:58 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, औरैया
share
हाथ-पैर बांध युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, औरैया में सनसनीखेज मर्डर

उत्तर प्रदेश के औरैया में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू में सोमवार को लापता युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर बंधे थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने युवक की हाथ-पैर बांधकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय वीपी सिंह पुत्र अतर सिंह रविवार शाम गांव के बाहर कूड़ा डालने गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन और ग्रामीण रातभर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करते रहे, पर कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह गांव के बाहर युवक की चप्पल और खून के छींटे मिले। वहीं कूड़ा डालने वाला तसला पुरहा नदी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कई घंटे तक खोजबीन की। काफी देर बाद एक निष्प्रयोज्य कुएं में युवक का शव पड़ा दिखा। शव के ऊपर मक्का की करबी डालकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में यूरिया की कालाबाजारी में PCF जिला प्रबंधक समेत 4 सस्पेंड, 8 पर मुकदमा
ये भी पढ़ें:इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी और दरोगा के तबादले
ये भी पढ़ें:महिला प्रधान 2 साल की बेटी संग लापता, पत्नी का खोज रहा पति, पुलिस से गुहार लगाई

हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल

युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो उठे। सूचना पर सीओ पुनीत मिश्रा और कोतवाल मुकेश चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।