a woman returning from her parents home to her in laws house was raped and when she screamed she was strangled to death मायके से ससुराल लौट रही महिला से रास्ते में शराबी ने किया रेप, चिल्लाई तो गला दबाकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मायके से ससुराल लौट रही महिला से रास्ते में शराबी ने किया रेप, चिल्लाई तो गला दबाकर मार डाला

एसपी बागपत  ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 फरवरी की शाम महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी, रास्ते में आरोपी राजेश निवासी टटीरी ने उसे रोका और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जबरदस्ती की, इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Tue, 24 Feb 2026 12:41 AMAjay Singh संवाददाता, बागपत
share
मायके से ससुराल लौट रही महिला से रास्ते में शराबी ने किया रेप, चिल्लाई तो गला दबाकर मार डाला

बागपत पुलिस ने 12 फरवरी को सूरजपुर महनवा अंडरपास के करीब महिला की हत्या का खुला करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। टटीरी गांव के रहने वाले सफाई कर्मी ने वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेप के दौरान महिला ने विरोध किया तो उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत किया।

एसपी बागपत सूरज राय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 फरवरी की शाम महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी, रास्ते में आरोपी राजेश निवासी टटीरी ने उसे रोका और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जबरदस्ती की, इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला यूट्यूबर के साथ ननदोई ने की रेप की कोशिश, पति और सास ने भी दिया साथ

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, 300 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस किए और लगभग 150 लोगों से पूछताछ की गई। इन प्रयासों के बाद आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है। वर्तमान में वह शाहदरा दिल्ली के एक मॉल में सफाईकर्मी की नौकरी करता है।

अपनी पत्नी से विवाद के चलते वह 22 महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी बंद रह चुका है। नौ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

क्या बोले एसपी

बागपत के एसपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी के चंगुल से बचने के प्रयास में महिला गंभीर रूप में घायल भी हुई थी। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

एनएसए की होगी कार्रवाई

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दरिंदे ने दुर्दांत तरीके से घटना को अंजाम दिया है। शराब के नशे में इस वहसी दरिंदे ने न केवल महिला की अस्मत लूटी, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कराए जाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

एक महिला के पति ने तोड़ दिया था आरोपी का पैर

एसपी के अनुसार आरोपी राजेश ने टटीरी कस्बे की एक महिला के साथ पहले भी छेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद उसने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। पिटाई के दौरान आरोपी का पैर टूट गया था। जिसके बाद उसके पैर में रॉड डाली गई थी, लेकिन इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली पर दर्ज नहीं कराई गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहमति से लंबे समय तक बनाया गया संबंध रेप नहीं, HC ने इस कार्यवाही को किया रद्द

घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजेश के मकान के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उक्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आरोपी शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकलता दिखाई दिया। तब वह जैकेट पहने हुआ था। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे वह वापस लौटा, तो उसकी जैकेट गायब मिली। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह दिल्ली पहुंच गया था। जिसके बाद उसकी मां ने एक चिकित्सक को बताया था कि उसका बेटा दिल्ली में सरेंडर करने गया है।

एक बोतल शराब पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि 11 फरवरी की दोपहर वह ठेके से शराब की एक बोतल खरीदकर लाया था। जिसे उसने अपने घर पर बैठकर पिया था। नशा चढ़ने पर वह रेलवे ट्रेक की ओर निकल पड़ा था। तभी उसे महिला आती दिखाई दी, उसने महिला का पीछा शुरू कर दिया। महिला को भनक लगी तो उसने दौड़ लगाई। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर गिरने से उसकी पसली भी टूट गई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को दबोच लिया था और फिर उसके साथ रेप किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

रेलवे ट्रैक पर लगवाए सीसीटीवी कैमरे

पुलिस ने महिला की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सुनसान रास्ता होने के कारण बागपत कोतवाली पुलिस ने टटीरी रेलवे स्टेशन से सूरजपुर महनवा अंडरपास तक निगरानी के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिनके जरिए वहां से गुजरने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।