A village tovillage survey will be conducted in UP from May 1st to June 30th. What is Yogi sarkar planning to do? यूपी में पहली मई से 30 जून तक गांव-गांव होगा सर्वे, क्या करने जा रही योगी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पहली मई से 30 जून तक गांव-गांव होगा सर्वे, क्या करने जा रही योगी सरकार

यूपी में पहली मई से 30 जून तक गांव-गांव सर्वे होगा। सके तहत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग गन्ने की फसल का जीपीएस सर्वेक्षण कराएगा। यह जीपीएस सर्वेक्षण एक मई से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा।

Fri, 24 April 2026 08:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में पहली मई से 30 जून तक गांव-गांव होगा सर्वे, क्या करने जा रही योगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गांव-गांव सर्वे करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी की गई है। इसके तहत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग गन्ने की फसल का जीपीएस सर्वेक्षण कराएगा। यह जीपीएस सर्वेक्षण एक मई से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा। इसकी सूचना तीन दिन पहले सभी रजिस्टर्ड गन्ना किसानों को मोबाइल एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

गन्ना सर्वेक्षण टीम में एक राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और एक चीनी मिल कर्मचारी शामिल होंगे। इनको सर्वेक्षण से पहले प्रशिक्षित भी किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान किसान की मौजूदगी जरूरी होगी। टीम किसान के खेत पर पहुंच कर जीपीएस के जरिए उत्पादन का डाटा सीधे विभाग के सर्वर पर फीड करेगी। वहीं सर्वेक्षण के बाद खेत का क्षेत्रफल, गन्ने की किस्म समेत अन्य जानकारी भी किसानों को एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त वीना कुमारी मीना ने बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है। सर्वेक्षण कार्य एक मई से प्रारम्भ कर 30 जून तक पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि किसी भी गन्ना कृषक के सर्वेक्षित भूमि का सत्यापन राजस्व विभाग की वेबसाइट www.upbhulekh.gov.in से किया जा सकता है। चीनी मिलें गन्ना सर्वेक्षण के अंतिम आंकड़े सीधे विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्ट करेंगी और अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर बैन, बड़ा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:यूपी में हीट वेव को लेकर सभी अस्पताल किए गए अलर्ट, डीएम-सीएमओ को ये सख्त निर्देश

सर्वेक्षण के दौरान होगा नए किसानों का पंजीकरण

विभाग के मुताबिक गन्ना सर्वेक्षण के दौरान नए सदस्यों (किसान) का पंजीकरण भी किया जाएगा। 30 सितम्बर 2026 तक पंजीकृत कृषकों को ही गन्ना आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उपज बढ़ोत्तरी के लिए गन्ना सर्वेक्षण से लेकर 30 सितम्बर 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के कृषकों, लघु कृषकों और अन्य कृषकों से क्रमशः 10, 100 एवं 200 रुपये प्रति कृषक शुल्क जमा कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।