a minor girl was forcibly dragged into a sugarcane field and raped when she resisted she was beaten with a sickle नाबालिग लड़की को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर रेप, विरोध पर हंसिये के बेट से मारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाबालिग लड़की को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर रेप, विरोध पर हंसिये के बेट से मारा

एक नाबालिग बच्ची खेत में काम करने के लिए गई थी। गांव के इकबाल हुसैन ने बदनीयती से गन्ना के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी इकबाल हुसैन ने हंसिये के बेट से उसके ऊपर वार कर दिया। चेहरे और शरीर के कई अन्य अंगों पर वार किया, जिसमें बच्ची को गंभीर चोटें आईं।

Wed, 4 Feb 2026 07:13 PMAjay Singh संवाददाता, बलरामपुर
share
नाबालिग लड़की को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर रेप, विरोध पर हंसिये के बेट से मारा

यूपी के बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में खेत में काम करने गई नाबालिग लड़की को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे जबरन गन्ना खेत में खींच ले गया। उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने हंसिये के बेट से उसके चेहरे और अन्य जगहों पर वार किया, जिसमें उसको चोटें आईं हैं। किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंची लड़की ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाते समय आरोपी चलती पुलिस वैन से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिसके कारण उसके पैर में चोट आई है। उसका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

थाना गौरा चौराहा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची खेत में काम करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के 35 वर्षीय इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला निवासी गोविंदपुर थाना गौरा चौराहा ने बदनीयती से गन्ना के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी इकबाल हुसैन ने हंसिये के बेट से उसके ऊपर वार कर दिया। उसने चेहरे और शरीर के कई अन्य अंगों पर वार किया, जिसमें बच्ची को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह से जान बचाकर बच्ची भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल थाने पर दी। पुलिस ने तत्काल अभियोग दर्ज कर आरोपी इकबाल हुसैन को बलरामपुर गौरा से तुलसीपुर जाने वाले मार्ग स्थित भुसैलवा पुल के निकट गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी में 5 साल में 45% बढ़ गए कैंसर मरीज, BRD से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

घायल बच्ची का जिला महिला अस्पताल में कराया गया इलाज

आरोपी के हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आईं थीं। उसे जिला महिला अस्पताल लाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण और इलाज भी चल रहा है। पीड़िता की हालत चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है। उसकी आवश्यक जांचें भी कराई गई हैं। बच्ची सहमी हुई है। कई लोगों ने पहुंचकर अस्पताल में उसे ढांढस बंधाया है। पुलिस ने भी आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाने लाते समय पुलिस वैन से कूदा आरोपी, हुआ घायल

एएसपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि आरोपी इकबाल हुसैन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। यह बेहद शातिर अपाराधी है। गिरफ्तार कर जब पुलिस इसे थाने ला रही थी तो यह तेज रफ्तार पुलिस वैन से कूद गया। इस दौरान इसके पैर में गंभीर चोट आई है। इसे तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद इसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है। कई और साक्ष्य जुटाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पब्लिक के गुस्से से बचने के लिए भाग रही कार नहर में गिरी, चाचा-भतीजे की मौत

क्या बोली पुलिस

बलरामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने कहा कि सम्पूर्ण मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कर थाने पर लाते समय उसने पुलिस की गाड़ी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पैर में चोट आई है। उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।