a car hit a couple riding a bike and fell into a canal uncle and nephew died बाइक सवार दंपती को टक्कर मार भाग रही कार नहर में गिरी, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाइक सवार दंपती को टक्कर मार भाग रही कार नहर में गिरी, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

उरई के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा के रहने वाले 50 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर और घर के ही सामने रहने वाले पारिवारिक चाचा 70 वर्षीय इंद्रपाल सिंह को पथरी की शिकायत थी। दोनों वैद्य के पास इसकी दवा पीने जाते थे। बुधवार सुबह भी दोनों कार से कोटरा दवा पीने गए थे और दोपहर करीब 12 बजे लौट रहे थे।

Wed, 4 Feb 2026 07:25 PMAjay Singh संवाददाता, उरई
share
बाइक सवार दंपती को टक्कर मार भाग रही कार नहर में गिरी, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

यूपी के उरई जिले में एट रोड पर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार भाग रही एक तेज रफ्तार कार बिनोरा नहर में जा गिरी। कार में फंसे पारिवारिक चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई जबकि हादसे में बाइक सवार दंपति भी घायल हो गए। कार सवार चाचा-भतीजे कोटरा में पथरी की दवा पीकर घर लौट रहे थे।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर और घर के ही सामने रहने वाले पारिवारिक चाचा 70 वर्षीय इंद्रपाल सिंह को पथरी की शिकायत थी। दोनों कोटरा में वैद्य के पास इसकी दवा पीने जाते थे। बुधवार सुबह भी दोनों कार से कोटरा दवा पीने गए थे और दोपहर करीब 12 बजे लौट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी में 5 साल में 45% बढ़ गए कैंसर मरीज, BRD से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

एट-कोटरा रोड के करथरा मोड़ के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार दंपति रियाज मिर्जा और आफरीन निवासी गणेशगंज से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद घबराकर कार सवार भागे तो बिनौरा मोड़ पर हमीरपुर शाख नहर में जा गिरे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी की प्राथमिकता वाली ये परियोजना 82% पूरी, मॉनसून से पहले इस शहर को बड़ी राहत

राहगीरों ने कार नहर में गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कोटरा विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों और क्रेन की मदद से कार को निकलवाया। कार सवार जितेंद्र और इंद्रपाल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोटरा थाना प्रभारी ने बताया काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाला गया। दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।