cancer cases in eastern uttar pradesh risen 45 percent in past five years a shocking report from brd medical college पूर्वी यूपी में 5 साल में 45% बढ़ गए कैंसर के मरीज, BRD से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वी यूपी में 5 साल में 45% बढ़ गए कैंसर के मरीज, BRD से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रावत ने बताया कि पुरुषों में मुख कैंसर और महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। OPD में 24 फीसदी ओरल कैंसर के मरीज हैं। जबकि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के 18 फीसदी मरीज रहे।

Wed, 4 Feb 2026 04:02 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
पूर्वी यूपी में 5 साल में 45% बढ़ गए कैंसर के मरीज, BRD से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग की हालिया रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है। पिछले पांच साल में क्षेत्र में कैंसर के मरीजों में 45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बीआरडी की कैंसर ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2021 में मेडिकल कॉलेज में 10553 मरीज पंजीकृत हुए थे। वर्ष 2015 में पंजीकृत मरीजों की संख्या बढ़कर 15009 हो गई। कोविड के बाद से कैंसर के मरीजों की संख्या में सबसे तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2022 से 2023 के बीच करीब डेढ़ हजार नए मरीज पंजीकृत हुए।

ओपीडी में 24 फीसदी मरीज ओरल कैंसर के

बीआरडी के रेडियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रावत ने बताया कि पुरुषों में मुख कैंसर और महिलाओं में स्तन व सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। ओपीडी में 24 फीसदी ओरल कैंसर के मरीज हैं। जबकि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के 18 फीसदी मरीज रहे। स्तन कैंसर के 12.6, गॉल ब्लेडर कैंसर के 9.6, फेफड़े के 4.5, पेट व आंत के 4.52, मलद्वार के 2.48, ब्लड के 2, प्रोस्टेट के 1.80, लिम्फोमा के 1.56 और लिवर 1.43 फीसदी मरीज पहुंच रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले गांव वालों को बड़ी जिम्मेदारी, 248 प्रधान बने योद्धा

नहीं हो पा रही हैं सर्जरी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर का बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ चिकित्सा संस्थानों में कैंसर मरीजों की सर्जरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज और एम्स में अभी तक कैंसर सर्जरी शुरू नहीं हो सकी है। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के अनुसार बीआरडी में इस वर्ष बांड पर कैंसर सर्जन नहीं मिला। नतीजतन, गंभीर मरीजों को कहीं और रेफर किया जा रहा है।

बगैर चीरा लगाए थायराइड कैंसर की अनोखी सर्जरी

पूर्वी यूपी में पहली बार थायराइड कैंसर की सर्जरी बगैर गले पर चीरा लगाए हो गई। सिनर्जी कैंसर इंस्टिट्यूट में डॉ. आलोक तिवारी ने कांख के पास से दूरबीन विधि अपनाकर युवक के गले के ट्यूमर को निकाल दिया। इसे ट्रांसएक्सिलरी थायरॉडेक्टॉमी कहते हैं। इसमें चेहरे या गले पर कोई निशान नहीं लगा। इसे इंडोस्कोप की मदद से किया गया। बताया जाता है कि देवरिया निवासी 28 वर्षीय युवक सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। वहां गले में सूजन व दिक्कत होने पर लौटा। जांच में थायराइड ग्रंथि में कैंसरयुक्त ट्यूमर मिला। डॉ. तिवारी ने दो घंटे की सर्जरी में ट्यूमर निकाल लिया गया। युवक की हालत सामान्य है। डॉ. तिवारी ने बताया, यह तकनीक स्कारलेस है। पूर्वी यूपी में यह पहला मामला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार सदन के पटल पर पहली बार पेश करेगी ये रिपोर्ट, राज्यपाल अभिभाषण के बाद

बीते पांच साल में बीआरडी में पंजीकृत कैंसर के मामले

वर्ष कुल मामले

2021 10553

2022 11720

2023 13652

2024 14312

2025 15009

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।